विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं 10 में से 6 दूंगा...', क्यों Dhurandhar 2 एक्टर ने पिता के रूप में खुद को दिए इतने कम नंबर?

Published: Sat, 13 Jun 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

धुरंधर 2 एक्टर आर माधवन ने एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन हसबैंड भी हैं, लेकिन क्यों वह अपने आप को बेस्ट पिता नहीं मानते, इसका कारण उन्होंने बताया। 

पिता के रूप में आर माधवन ने दिए खुद को कम नंबर/ फोटो- Instagram

पिता के रूप में आर माधवन ने दिए खुद को कम नंबर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. माधवन ने खुद को पेरेंटिंग में 6/10 अंक दिए

  2. भारत छोड़कर क्यों कोविड में शिफ्ट हुए थे दुबई? 

  3. माधवन ने बेटे के सपने के लिए लिया था फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिनके बच्चों ने भी एक्टिंग की दुनिया की राह चुनी। हालांकि, धुरंधर 2 एक्टर के 20 साल के बेटे वेदांत माधवन ने खुद के लिए अलग रास्ता बनाया और फ्रीस्टाइल तैराक बने। उन्होंने स्विमिंग में भारत के लिए मेडल्स भी जीते। 

अब हाल ही में आर माधवन ने पेरेंटिंग के बारे में बात करते हुए खुद को 10 में से 6 नंबर दिए। इतना ही नहीं, साल 2020 में वह अपने पूरे परिवार के साथ क्यों दुबई शिफ्ट हुए थे, इसकी वजह भी अभिनेता ने बताई।

वेदांत के करियर के लिए लिया था फैसला

आर माधवन ने द हिंदू से बातचीत में बताया कि उनका कोविड के समय में क्यों इंडिया छोड़कर दुबई शिफ्ट होना उनके लिए जरूरी था। अभिनेता बोले,

"उस समय पर सही डिसीजन लेना जरूरी था, क्योंकि वेंदात बतौर टीनेजर ग्रो कर रहा था। तैरने के लिए पूल न होना, उसके इंटरनेशनल तैराक के करियर को खत्म कर सकता था। मैं और सरिता दोनों को जल्दबाजी में यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि  मुंबई यहां तक कि इंडिया में भी सभी पूल्स बंद हो गए थे।"

r madhavan 1

यह भी पढ़ें- Tanu Weds Manu 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन किरदारों की हो सकती है वापसी?

कई इंडियन टीम दुबई में ले रही थी ट्रेनिंग

माधवन ने आगे बताया कि उस समय पर उनके बेटे ने भारत के लिए एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता था और यह इसलिए हो पाया क्योंकि वह दूसरे देश में शिफ्ट हुए। अभिनेता ने कहा,

"जिस समय पर इंडिया में सब बंद था, उस दौरान जर्मनी, फ्रांस और चाइना में स्विमिंग पूल खुले हुए थे , उन्हें क्वारंटाइन कर दिया था और उन्हें कोविड-मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया था। उन्होंने छात्रों से वहीं पर रहकर अपनी ट्रेनिंग करने के लिए कहा। कोविड पीरियड में ही कितने लोग थे, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। वह एक ऐसी चीज थी, जिसे वेदांत बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकता था। जब हमें यह पता चला कि दुबई में स्विमिंग पूल्स ओपन हैं, तो सरिता वहां चली गईं और मैंने उन्हें फॉलो किया, यह डिसीजन हमारे बेटे के लिए सही साबित हुआ। वहां पर इंडियन टीम भी ट्रेनिंग कर रही थीं।"

वेदांग

खुद को पेरेंटिंग में कम आंकते हैं माधवन

आर माधवन से जब यह कहा गया कि वह खुद को बतौर पेरेंट रेट करे, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मैं खुद को 10 में से 6 नंबर दूंगा। ऐसी कई चीजें थी, जो एक पिता के तौर पर मैं करना चाहता था, लेकिन मेरे प्रोफेशन की वजह से नहीं कर पाया। मेरी पत्नी ने मुझसे कई ज्यादा एक पेरेंट के रूप में बेटे की देखभाल की। मैं वेदांत की जिंदगी में फिलोसोफिकल पार्ट निभाता हूं और उसको गाइड करता हूं।"

माधवन ने जाते-जाते यह भी बताया कि वह और उनकी वाइफ दोनों यही चाहते हैं कि वेदांत पब्लिक अटेंशन में ध्यान भटकाने की जगह हमेशा खुद के गोल की तरफ फोकस रहे।

यह भी पढ़ें- 'लड़कियों से आकर्षित...', जब बीवी से वफादार होने पर R Madhavan ने दिया था ऐसा रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।