विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लड़कियों से आकर्षित...', जब बीवी से वफादार होने पर R Madhavan ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Published: Sun, 07 Jun 2026 09:39 PM (IST)

एक बार बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) ने बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी सरिता बिरजे (Sarita Birje) को चीट किया था या नहीं। 

बीवी को चीट किए जाने पर क्या बोले थे आर माधवन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बीवी को चीट किए जाने पर क्या बोले थे आर माधवन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) को अपनी स्टूडेंट से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। कपल की शादी को 27 साल हो गए हैं और आज वे ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल कहे जाते हैं।

फिल्मी गलियारों में अक्सर अभिनेताओं की चीटिंग को लेकर खबरें आती हैं, लेकिन माधवन उनमें से नहीं हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी को धोखा नहीं दिया। हालांकि, यह कबूला कि वह अट्रैक्टिव लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं।

आर माधवन ने ईमानदार रहने पर तोड़ी थी चुप्पी

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने शादी में ईमानदार होने पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि वफादार होना हमारे परिवार का एक गुण है। मेरा पूरा परिवार जीवन भर जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार रहा कि हमने माला पहने हुए सभी देवी-देवताओं के साथ उनकी तस्वीर भी लगाई हुई थी। इसलिए सच कहूं तो, वफादार न रहने के लिए मुझे बहुत कोशिश करनी पड़ेगी।"

यह भी पढ़ें- बगैर परमिशन इस्तेमाल किया वीडियो, भड़क गए Dhurandhar के 'अजय सान्याल', कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

R Madhavan

लड़कियों से आकर्षित हो जाते हैं आर माधवन

आर माधवन ने यह भी बताया था कि वह अट्रैक्टिव लड़कियों की ओर आकर्षित होते थे, लेकिन दिन के आखिर में वह अपने घर जाकर अपनी पत्नी के साथ समय बिताना ज्यादा जरूरी समझते थे। उन्होंने खुद को डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी बताया था। उन्होंने कहा था, "भले ही मैं अट्रैक्टिव लड़कियों की ओर बहुत ज्यादा आकर्षित होता हूं, लेकिन दिन के आखिर में मैं घर लौटने और अपनी पत्नी के साथ समय बिताने को चुनता हूं, बजाय इसके कि मैं घर न होने का कोई बहाना बनाऊं।"

आर माधवन ने बताया था कि जब उन्हें स्टारडम मिल गया था, तब कई लोगों ने उनसे कहा था कि वह अपनी शादी को सीक्रेट रखे लेकिन एक्टर ने कभी भी ऐसा नहीं किया। 

यह भी पढ़ें- 3 Idiots की कहानी से उठ गया पर्दा, पता चल गया कहां से होगी Aamir Khan की फिल्म के सीक्वल की कहानी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।