विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी, फिर भी फ्लॉप रही थी फिल्म, सरकारी संपत्ति का हुआ था नुकसान

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:49 PM (IST)

46 साल पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसकी वजह से सरकार को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था।

धर्मेंद्र और हेमा की मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

धर्मेंद्र और हेमा की मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. 1980 में रिलीज हुई थी बिग बजट मूवी

  2. मल्टी स्टारर फिल्म रही थी महाफ्लॉप

  3. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मूवी का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सबसे सफल जोड़ी के बारे में बात की जाए तो उसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) का नाम जरूर शामिल रहेगा। हेमा और दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र ने एक साथ मिलकर कई सक्सेसफुल फिल्में दीं। लेकिन उनके करियर की एक मूवी ऐसी भी रही थी, जो बड़े बजट में बनने के बावजूद महाफ्लॉप रही थी। 

46 साल पहले रिलीज होने वाली उस फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी के अलावा अन्य कई कलाकार भी मौजूद रहे थे। फिल्म की असफलता की वजह से सरकारी संपत्ति को भी नुकसान झेलना पड़ा था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं- 

हेमा और धर्मेंद्र की फ्लॉप फिल्म

सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई सक्सेसफुल मूवीज में नजर आने वाली धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी के नाम एक बेहद खराब फिल्म का रिकॉर्ड भी दर्ज है। जिस पर मेकर्स ने पानी की तरह मोटा पैसा बहाया था। दरअसल उस फिल्म का नाम था- द बर्निंग ट्रेन (The Burning Train)। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के थिएटर्स में 4 साल लगातार चली थी एक्शन फिल्म, Dharmendra ने भी बनाया रीमेक; छापे थे करोड़ों

the burning train

साल 1980 में महाभारत के निर्देशक बी आर चोपड़ा के बेटे और डायरेक्टर रवि चोपड़ा के डायरेक्शन में फिल्म द बर्निंग ट्रेन को बनाया गया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा इस मूवी विनोद खन्ना (Vinod Khanna), परवीन बाबी, जितेंद्र और नीतू कपूर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को निभाया था। इसके अलावा सपोर्टिंग रोल में डैनी डेन्जोंगपा, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, सिमी ग्रेवाल और रंजीत जैसे कई सेलेब्स भी नजर आए थे।

the burning train (1)

आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें तो इस द बर्निंग ट्रेन की शूटिंग की वजह से रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।  जिसकी भरपाई करने के लिए प्रोड्यूसर्स ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इस मूवी का कुल बजट 2-3 करोड़ के बीच में था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी, जिसकी वजह से फ्लॉप रही।

धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, जितेंद्र, परवीन बाबी और नीतू सिंह उस वक्त के बड़े सुपरस्टार्स में शुमार थे और इन सभी के होने के बावजूद द बर्निंग ट्रेन का असफल होने सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका था।

अमिताभ ने ठुकराई थी फिल्म

आपको बता दें कि द बर्निंग ट्रेन का ऑफर अमिताभ बच्चन को भी मिला था, लेकिन किसी कारण वह इस मूवी करने में असमर्थ रहे और बाद में उनका वाला रोल जितेंद्र ने प्ले किया।

यह भी पढ़ें- 'शोले' के क्लाइमैक्स में Dharmendra ने गुस्से में लोड कर दी थीअसली बंदूक, बिग बी के कान के पास से निकली थी गोली