विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hema Malini के फैसले के खिलाफ थे पति धर्मेंद्र, 80s के सुपरस्टार की वजह से राजनीति में आईं 'ड्रीम गर्ल'

Published: Tue, 28 Jul 2026 01:53 PM (IST)

हेमा मालिनी ने हाल ही में राजनीति का सफर शुरू करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 2003 में शुरू किया था राजनीतिक सफर

  2. हेमा के समर्थन में नहीं थे पति धर्मेंद्र

  3. इस एक्टर की वजह से राजनीति में आईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) को भला कौन नहीं जानता है। एक्टिंग करियर से दूरी बनाकर लगभग दो दशकों से राजनीति में सक्रिय हेमा ने हाल ही में पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने को लेकर खुलकर बात की है। 

हेमा मालिनी ने बताया है कि उनके पति धर्मेंद्र इस मामले के खिलाफ थे। साथ ही एक्ट्रेस ने वह राज भी खोला है, जब उनके जहन में पहली बार राजनीति में आने का ख्याल आया था। 

राजनीति में आने को लेकर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी अपने बेबाक अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राजनीति में करियर शुरू करने को लेकर खुलकर बात की है और बताया है- जब मैंने राजनीति के सफर का आगाज किया तो शुरुआत में धर्मेंद्र जी काफी परेशान हुआ करते थे।

यह भी पढ़ें- हेमा की फिल्म में हिट हुआ अरुणा ईरानी का गाना, 45 साल पहले डांसर बन जीता दिल; Lata Mangeshkar ने दी आवाज

hema

पार्टी के प्रचार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य तक हेलीकॉप्टर से आना-जाना होता था, तो वह इसको लेकर चिंता करते थे और बार-बार फोन करके पूछते रहते थे। तुम इतनी भीड़ में खुद को सेफ रखना। उन्होंने एक बार तो ये भी कहा था कि ये सब करने की आखिरी जरूरत ही क्या है। मैं खुद राजनीति में पहले नहीं आना चाहती थी।

hemaji

लेकिन मेरी मां ने जब समझाया की बीजेपी की पार्टी अच्छी है, अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेता इसका हिस्सा हैं। तुमने लोगों का बहुत मनोरंजन किया है और अब देश सेवा करने की बारी है। 

इस तरह से हेमा मालिनी ने राजनीति में करियर बनाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मालूम हो कि साल 2003 में हेमा राज्यसभा के लिए मनोनीत हुईं और औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं। साल 2014 से लेकर अब तक हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट पर सांसद हैं। 

विनोद खन्ना की वजह से शुरू की राजनीति

हेमा मालिनी ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया है और बताया है- साल 1999 में अभिनेता विनोद खन्ना गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मुझे बुलाया था। मैं उनके साथ चुनावी रैली में गई और वहां से पहली बार मेरे मन में राजनीति में आने का ख्याल आया था। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे अंदाजा नहीं था वह इतनी बड़ी हीरोइन...', Hema Malini ने रेखा को बताया 'शरारती', साथ में सीखा था डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।