Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत में नहीं हो रही कोई सुलह, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 04:24 PM (IST)

    Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ आने की खबरों पर विराम लग गया है। दोनों तलाक लेने पर अडिग है। दोनों को लेकर खबर आई थी कि दोनों तलाक नहीं लेने का मन बना रहे है।

    Hero Image
    Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: धनुष ऐश्वर्या के साथ आने की खबरें थी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के तलाक को लेकर नई खबर आई है। दोनों के बीच कोई सुलह नहीं होगी। हाल ही में खबर आई थी कि धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने तलाक नहीं लेने का निर्णय लिया है। हालांकि अब खबर आई है कि उन्होंने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। इस बीच दोनों जे साथ आने की संभावनाएं भी बहुत कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने समझौता करने की कोई योजना नहीं बनाई है

    ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने समझौता करने की कोई योजना नहीं बनाई है। अभी के लिए तो दोनों के मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। दोनों अलग होने के निर्णय पर अडिग है। क्या दोनों तलाक लेंगे, यह कहना मुश्किल है। इसके पीछे कारण यह है कि तलाक कई बार रिश्तों को खत्म करने का अंतिम माध्यम नहीं होता, लोग बिना तलाक लिए भी अलग रहते हैं। ऐसा खासकर तब होता है, जब बच्चों की बात आती है।

    यह भी पढ़ें: GodFather Box Office Collection: चिरंजीवी की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन आई गिरावट, वीकेंड से आस

    धनुष और ऐश्वर्या अपने बच्चों को लेकर काफी गंभीर हैं

    इसके पहले यह खबर आई थी कि धनुष और ऐश्वर्या अपने बच्चों को लेकर काफी गंभीर हैं। दोनों अपने काम की योजनाएं बच्चों को ध्यान में रखकर बनाते हैं ताकि उनके बच्चों को किसी भी प्रकार का कोई भी दुख ना हो। दोनों शहर से बाहर भी इसी बात को ध्यान में रखकर जाते है।

    यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan I Box Office Collection Day 8: पोन्नियिन सेलवन I की कमाई की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

    ऐश्वर्या ने इस वर्ष जनवरी में धनुष से अलग होने की घोषणा की थी

    ऐश्वर्या ने इस वर्ष जनवरी में धनुष से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने 2004 में शादी की है। दोनों ने 18 साल पुरानी अपनी शादी को अलविदा कह दिया है। इसके पहले दोनों के फैंस ने अलग नहीं होने की खबर पढ़कर खुशी जताई थी लेकिन अब इस नई खबर से उनका मन फिर से दुखी हो गया होगा। धनुष ने कई फिल्मों में काम किया है।