विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Dhurandhar 2 के बाद हमें ऐसा लगा...', 132 करोड़ कमाने के बाद Dhamaal 4 के एक सीन देख सनका यूजर्स का दिमाग

Published: Fri, 17 Jul 2026 08:12 PM (IST)

धमाल 4 भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हो, लेकिन यह मूवी एक सीन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

धमाल 4 के सीन पर ट्रोल हुए अजय देवगन/ फोटो- Instagram

धमाल 4 के सीन पर ट्रोल हुए अजय देवगन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल-4' बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' और 'ऐल्फा' का दम निकालर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आई मूवी को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसके बावजूद मूवी दुनियाभर में 132 करोड़ का बिजनेस कर ले गई। अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के 8 दिन बाद 'धमाल-4' को एक सीन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

'धमाल-4' के विजुअल इफेक्ट्स की हुई आलोचना

अजय देवगन की 'धमाल-4' भले ही कुछ दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही हो, लेकिन मूवी के खराब विजुअल्स की आलोचना हो रही है। दरअसल, धमाल 4 में एक सीन है, जिसमें खजाने की तलाश में जब वह बोट से जा रहे होते हैं, तो अजय देवगन पानी में गिर जाते हैं। संजय मिश्रा और लड़की को देखने पर ऐसा लगता है कि उनका सिर कटा हुआ है, लेकिन अगले ही सीन में वह दो ब्लू व्हेल्स पर खड़े हुए होते हैं।

Screenshot 2026-07-17 200458

धमाल 4 के ये सीन सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स अजय की मूवी के खराब VFX को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का दावा है कि अजय देवगन का सिर पानी में तैरते कार्डबोर्ड कटआउट जैसा लग रहा है।" तो वहीं कई यूजर्स ऐसे हैं जो सीन में एक्टर के एक्सप्रेशन और एज्गीक्यूशन का मजाक उड़ा रहे हैं।

Screenshot 2026-07-17 200536

धुरंधर 2 के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

एक यूजर ने लिखा, "धुरंधर 2 के बाद सभी को लगा था कि बॉलीवुड के फिल्ममेकर ज्यादा एफर्ट लेंगे, लेकिन हम यही अटके हुए हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई और ये करता तो समझ आता, लेकिन खुद अजय देवगन डायरेक्टर होकर, वीएफएक्स की कंपनी खोलकर ऐसा कर रहे हैं। इस सीन को ग्रीन मैट पर शूट करने में कितना ही समय जाता।"

Screenshot 2026-07-17 200641

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यह कोई कट आउट नहीं है, अजय देवगन का चेहरा लकड़ी का है।" हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो अजय देवगन को पूरी तरह से डिफेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हर चीज का स्टाइल अलग होता है।

यह भी पढ़ें- The Odyssey से पहले विदेशी बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का धमाका, 7 दिन में अजय देवगन की फिल्म ने की तगड़ी कमाई

यह भी पढ़ें- गुरुवार को Dhamaal 4 ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस पर नोटों का खजाना, 7वें दिन Ajay Devgn की फिल्म ने मचा दिया गदर