'धुरंधर' के 8 गानों को पछाड़ Grammy की रेस में शामिल हुआ तमिल सॉन्ग Varuvaaiy, भारत के एकमात्र गीत को मिला नॉमिनेशन
69वें ग्रैमी अवॉर्ड में तमिल गाने 'वरुवाय' को नॉमिनेशन मिला है। वहीं 'धुरंधर' का एक भी गाना इस रेस में शामिल नहीं हो सका।
-1794919660520_m.webp)
'वरुवाय' गाने का पोस्टर
HighLights
69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 'वरुवाय' को मिला नॉमिनेशन
'धुरंधर' के एक भी गानों को नहीं मिला नॉमिनेशन
ग्रैमी में नॉमिनेट होने वाला पहला गाना बना 'वरुवाय'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वरुवाय' ग्रैमी नॉमिनेशन पाने वाला पहला तमिल ट्रैक बन गया है। इससे संगीतकार-गायक देवन एकांबरम और गायिका सुभिक्षा रंगराजन को अपना पहला नॉमिनेशन मिला है। इतना ही नहीं यह 2027 के पुरुस्कारों के लिए एकमात्रा नॉमिनेशन है।
ग्रैमी नॉमिनेशन पाने वाला तमिल का पहला गाना
वरुवाय (Varuvaaiy) को 69वें ग्रैमी अवार्ड्स में 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह तमिल भाषा का पहला ऐसा गीत है जिसे ग्रैमी में जगह मिली है। 16 नवंबर को घोषित किए गए नॉमिनेशन में, यह भारत की ओर से एकमात्र एंट्री है।

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार देवन एकांबरम द्वारा रचित इस गाने को नियो-जैज और कर्नाटक शास्त्रीय गायिका सुभिक्षा रंगराजन (सुशा) ने अपनी आवाज दी है। देवन और सुशा, दोनों के लिए ही यह पहला ग्रैमी नॉमिनेशन है।
'धुरंधर' को नहीं मिला कोई नॉमिनेशन
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के लिए शाश्वत सचदेव द्वारा तैयार किए गए संगीत को कोई नॉमिनेशन नहीं मिल सका। यहां तक कि फिल्म से 'आरी आरी' सॉन्ग समेत 8 एंट्रीज भेजी गई थीं लेकिन एक को भी इसमें कोई नॉमिनेशन मिल सका।
-1794919798903.webp)
देवन ने जताया आभार
इस घोषणा के बाद देवन ने अपना उत्साह और आभार व्यक्त किया। इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और प्लेबैक सिंगर ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी, गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि 'वरुवैया' (VARUVAAIY) को 69वें ग्रैमी अवार्ड्स में 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस' कैटेगरी में नामांकित किया गया है।

यह मेरे और सुशा के लिए एक बहुत ही खास पल है, क्योंकि यह ग्रैमी में नॉमिनेट होने वाला पहला तमिल गाना है। मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि यह भारतीयार (BHARATHIAR) का एक गीत है। इस शानदार सम्मान के लिए रिकॉर्डिंग अकादमी के सभी सदस्यों का धन्यवाद'।
भारतीयार की कविता की संगीतमय प्रस्तुति है यह सॉन्ग
'वरुवाय' (Varuvaaiy) तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की एक भक्ति कविता की संगीतमय प्रस्तुति है। भगवान कृष्ण को समर्पित यह कविता, ईश्वर से मानव चेतना में उतरने और बुराई का विनाश करने का आह्वान करती है।
देवन का म्यूजिक करियर
देवन 1999 से साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ए.आर. रहमान की फिल्म 'काधलर धिनम' (Kadhalar Dhinam) के लोकप्रिय गीत 'ओ मारिया' (Oh Maria) से प्लेबैक सिगंर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
इन सालों में, उन्होंने तमिल और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं की 500 से अधिक फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। प्लेबैक सिंगिंग के साथ-साथ, उन्होंने एक संगीतकार और निर्माता के रूप में इंडिपेंडेंट म्यूजिक के क्षेत्र में भी काम किया है।
वहीं, सुशा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत, जैज और समकालीन संगीत शैलियों में काम करती हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय में जैज की पढ़ाई करने से पहले, उन्होंने कर्नाटक संगीत की ट्रेनिंग ली थी।
यह भी पढ़ें- 3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।