विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमाई में बड़े फैशन डिजाइनर भी नहीं पकड़ सकते थे हाथ ,निधन से 2 हफ्ते पहले Rohit Bal ने रैंप पर कही थी ये बात

Published: Sat, 02 Nov 2024 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:07 PM (IST)

63 साल के फैशन डिजाइनर रोहित बल का जाना हर किसी की आंखें नम कर गया। 37 साल से ज्यादा ...और पढ़ें

रोहित बल का लास्ट फैशन शो और उनकी नेटवर्थ/ फोटो- Instagram
रोहित बल का लास्ट फैशन शो और उनकी नेटवर्थ/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. रोहित बल ने दो हफ्ते पहले किया था आखिरी शो
  2. लंबे समय बाद रोहित ने किया था कमबैक
  3. जानिए कितनी थी फैशन डिजाइनर की नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1986 में बतौर फैशन डिजाइनर अपनी शुरुआत करने वाले रोहित बल का बीते दिन हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 साल के फैशन इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रोहित बल की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डिजाइनर आईसीयू एडमिट थे।

रोहित बल के निधन की अचानक सामने आई खबर ने फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड सितारों तक को अंदर से पूरी तरह से झकझोर दिया।

सोनम कपूर से लेकर पुलकित सम्राट और अनन्या पांडे ने भी शोक व्यक्त किया है। रोहित बल के निधन की खबर पर यकीन करना सबके लिए इसलिए भी काफी मुश्किल था, क्योंकि 1 नवंबर से दो हफ्ते पहले ही उन्होंने फैशन वीक में अपना कलेक्शन शोकेस किया था और मंच पर वह काफी खुश नजर आ रहे थे।

अनन्या पांडे बनी थीं रोहित बल के शो की शोज टॉपर

बीते महीने दिल्ली के वसंत कुंज में लैक्मे फैशन वीक हुआ था। 6 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक अलग-अलग डिजाइनर्स ने रैंप पर अपने 2024 कलेक्शन को प्रेजेंट किया। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने भी दो हफ्ते पहले लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में शानदार कलेक्शन को शोकेस किया। उन्होंने अपने लास्ट कलेक्शन को नेचर को ध्यान में रखकर बनाया था।

यह भी पढ़ें: Rohit Bal के यूं चले जाने से सदमे में बॉलीवुड, सोनम कपूर-अनन्या पांडे ने खूबसूरत पल याद कर दी श्रद्धांजलि

रोहित बल के कलेक्शन का नाम कायनात: अ ब्लूम इन द यूनिवर्स था। रोहित बल का ये रैंप को आखिरी सलाम था। उन्होंने अपने आखिरी कलेक्शन को शोकेस करते हुए कहा था, "मैं कमर्शियल डिजाइनर नहीं हूं, मैं एक कलाकार हूं"। उनकी शोज टॉपर अनन्या पांडे थीं, जिनके ऊपर रोहित बल का कलेक्शन बेहद ही प्यारा लग रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Bal Official (@rohitbalofficial)

देश ही नहीं विदेशों में भी थे रोहित बल के फैशन के चर्चे

रोहित बल के डिजाइनिंग के फैंस सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनके इंडियन ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न डिजाइंस ने विदेशों में भी उन्हें काफी नाम और शोहरत दिलाई। सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि उनके कई विदेशी ब्रांड के साथ भी कोलाब्रेशन थे। 

rohit bal

Rohit Bal- Instagram 

रोहित ने अलग-अलग लग्जरी ब्रांड को डिजाइन किया और एक्सक्लूसिव कलेक्शन निकाले, उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिला। बड़े-बड़े नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप में सिर्फ उनकी रेप्यूटेशन को हाई नहीं किया, बल्कि उनकी नेटवर्थ में भी काफी इजाफा हुआ। वन इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित की नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के बीच की है

यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर Rohit Bal आईसीयू में लड़ रहे जिंदगी की जंग, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक किया काम; दिल की बीमारी से हैं परेशान