दीपिका पादुकोण ने पूरी की 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग
दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने फिल्म में काम करने को सबसे अनोखा अनुभव बताया। दीपिका ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने शूटिंग खत्म कर ली है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'सबसे असाधारण फिल्म के अनुभव की
मुंबई। दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने फिल्म में काम करने को सबसे अनोखा अनुभव बताया।
मिलिए शाहरुख खान के सबसे बड़े 'फैन' गौरव से
दीपिका ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने शूटिंग खत्म कर ली है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'सबसे असाधारण फिल्म के अनुभव की शूटिंग पूरी हुई। बाजीराव मस्तानी।'
And it's a wrap on my most incredible film experience...! #MASTANI #BajiraoMastani #18thDecember pic.twitter.com/8UDTkW2I1b
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 28, 2015
दीपिका इससे पहले भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला - राम लीला' में भी नजर आईं थी।
'बाजीराव मस्तानी' मराठा शासक पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की लव स्टोरी है। फिल्म में बाजारीव का रोल रणवीर सिंह, मस्तानी का रोल दीपिका जबकि बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का रोल प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं।
फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
ये सिंगर 14 साल में हुई थी यौन शोषण की शिकार, बयां किया दर्द