'20 पाउंड से ज्यादा...' Deepika Padukone ने दिया दूसरी प्रेग्नेंसी पर अपडेट, वीडियो शेयर कर बताया एक्ट्रेस ने अपना हाल!
Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी के दौरान चल रही उथल-पुथल के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो शेयर की।
-1785666060217_m.webp)
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी पर दिया अपडेट
HighLights
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी पर दिया अपडेट
सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रगल के बारे में बताया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक मजेदार बात शेयर की है। शनिवार को, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मजेदार रील रीपोस्ट की। जिससे पता चलता है कि वे प्रेग्नेंसी में चल रही उथल-पुथल के बारे में पता चलता है।
दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी पहली संतान, बेटी दुआ का स्वागत किया था। तब से उन्होंने अपनी बेटी को लोगों की नजरों से दूर रखते हुए अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बहुत कम जानकारी शेयर की है। दीपिका की इस पोस्ट से प्रेग्नेंसी और पेरेंटिंग के बीच तालमेल की एक झलक मिली
यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ के बजट में बनी अल्लू अर्जुन की Raaka, फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे एटली?
दीपिका ने किया वीडियो शेयर
इस पोस्ट में एक प्रेग्नेंट महिला को एक छोटे बच्चे को उठाते और ले जाते हुए दिखाया गया है, जबकि गर्भावस्था के दौरान भारी वजन न उठाने की आम सलाह दी जाती है। क्लिप पर लिखा था, 'प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से ज्यादा वजन न उठाएं। पूरी गर्भावस्था के दौरान मैं ऐसी ही रही'।

खास तरीके से की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
इस साल की शुरुआत में, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर दी थी। फोटो में उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिख रही थी जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट था, और कैप्शन में सिर्फ 'बुरी नजर से बचाने वाले' इमोजी थे। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर फैन्स और शुभचिंतकों ने बधाई संदेश भेजे।

दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' है जिसमें वे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आएंगी और एटली की फिल्म 'AA22xA6' में अल्लू अर्जुन के साथ भी काम करेंगी।
यह भी पढ़ें- 4 सीजन 32 एपिसोड, 6 सालों से ओटीटी पर डाला डेरा, भारत की नंबर-1 सीरीज
