विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1000 करोड़ के बजट में बनी अल्लू अर्जुन की Raaka, फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे एटली?

Published: Wed, 29 Jul 2026 03:42 PM (IST)

पुष्पा फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म राका को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामन आ रहा है।

अल्लू अर्जुन की राका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अल्लू अर्जुन की राका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म राका

  2. राका को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

  3. एटली की फिल्म का बजट 1000 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म राका को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर है आ रही है कि निर्देशक एटली की राका (Raaka) का बजट 1000 करोड़ होने वाला है। साथ ही इसमें एक बड़ा सुपरस्टार कैमियो करता हुआ भी दिख सकता है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

राका को लेकर आई बड़ी खबर

पुष्पा 2 के बाद से अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म राका का नाम तब से चर्चा में बना हुआ है, जब से मेकर्स द्वारा इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा हुई है। अब खबर आ रही है कि राका का बजट 1000 करोड़ से ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में भी 'राका' बनकर दहाड़ेंगी Deepika Padukone! इस तरह करेंगी एक्शन सीन्स; अल्लू अर्जुन से होगी जंग

Yaaka

दरअसल इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर साइंस फिक्शन-एक्शन थ्रिलर राका को मेकर्स ग्लोबल लेवल को मद्देनजर रखते हुए बना रहे हैं। एटली का मानना है कि उनकी फिल्म न सिर्फ भारत में अच्छा परफॉर्म करें, बल्कि विदेशी जनता भी इसमें रुचि दिखाए। ऐसे में राका पर पानी की तरह पैसा बहाए जाने की तैयारी है। 

इसके अलावा एटली ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने का भी प्लान किया है, जिसके तहत राका को एक फ्रेंचाइजी मूवी बनाया जा रहा है, जिसे दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस मामले की अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं की जा सकती है।

लेकिन जिस तरह की कामयाबी अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म पुष्पा 2 को मिली थी, उसको देखते हुए राका की लागत 1000 करोड़ हो सकती है। मालूम हो कि पुष्पा पार्ट 2 ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 

इस सुपरस्टार का राका में कैमियो 

फिल्म राका सिनेमा जगत की सबसे बहुचर्चित फिल्मों से एक है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर ये भी है कि अल्लू अर्जुन की राका में आपको बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि शाह रुख निर्देशक एटली की फिल्म जवान में पहले भी काम कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ केस में कोर्ट के समन का पालन करेंगे अल्लू अर्जुन, सोमवार को होगी पेशी