विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावती की ललकार: दीपिका पादुकोण ने कहा अब कोई नहीं रोक सकता ये फिल्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 14 Nov 2017 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 05:05 AM (IST)

दीपिका - "हम सिर्फ सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं। मैं जानती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अब ...और पढ़ें

पद्मावती की ललकार: दीपिका पादुकोण ने कहा अब कोई नहीं रोक सकता ये फिल्म
पद्मावती की ललकार: दीपिका पादुकोण ने कहा अब कोई नहीं रोक सकता ये फिल्म

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी का रोल कर ख़ुद को ‘गौरवान्वित’ महसूस कर रहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म को लेकर देश भर में हो रहे विरोध को लेकर साफ़ साफ़ शब्दों में कहा है कि अब उनकी इस फिल्म को कोई भी रोक नहीं सकता है ।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा – “ एक महिला होने के नाते मैं इस फिल्म में काम कर गर्व महसूस कर रही हूं। ये कहानी दुनिया को अभी बताई ही जानी चाहिए ।" विरोध करने वालों के लिए दीपिका ने कहा कि ये सब  भयावह है, एकदम भयावह । इससे हमें क्या मिला? एक देश के नाते हम कहां पहुंच गए हैं? आगे बढ़ने की बजाय पीछे होते जा रहे हैं। हम सिर्फ सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं। मैं जानती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अब इस फिल्म को रिलीज़ होने से कोई भी बात नहीं रोक सकती । बॉलीवुड से मिल रहे समर्थन को लेकर दीपिका ने कहा कि ये सिर्फ पद्मावती की बात नहीं है । हम बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं । ऐसे रोल एक महिला कलाकार के जीवन में बार बार नहीं आते। मैंने इसे जीया है । इसका जश्न मनाया है।

यह भी पढ़ें:सलमान खान के आगे घूमर-झूमर सब फेल, टाइगर ने ऐसे दी पद्मावती को मात

अभी हाल ही में दीपिका ने बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे किये हैं। याद करते हुए कहती हैं “ मुझे याद है अपना डेब्यू। मेरी ओम शांति ओम का सामना भंसाली की सावरिया से हो रहा था। ये एक डेब्यू से डेब्यू(रणबीर का) का टकराव था । नयी होने के नाते मुझे ये टकराव के बारे में ज़्यादा पता नहीं था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं भंसाली की हीरोइन बनूंगी । दीपिका ने भंसाली की राम लीला और बाजीराव मस्तानी में काम किया था ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।