Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारतीयों फिल्मों को ऑस्कर से वंचित रखा गया', Deepika Padukone ने Oscar पर साधा निशाना?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 24 Mar 2025 10:16 AM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनस से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऑस्कर को लेकर एक बयान दिया है जो सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत को कई बार लूटा गया है।

    Hero Image
    दीपिका पादुकोण के बयान ने बटोरी सुर्खियां (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लगता है कि भारत की कई ऐसी फिल्में थीं जो ऑस्कर अवॉर्ड जीत डिजर्व करती थीं मगर उन्हें वो पहचान नहीं मिली। दीपिका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक शो (Louis Vuitton) के लिए तैयार हो रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह लुई विटोन के लिए वैश्विक लक्जरी फैशन हाउस द्वारा एंबेसडर के रूप में चुनी जाने वालीं पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं। इसी वीडियो में वो ऑस्कर पर बात करते हुए कहती हैं कि जब आरआरआर (RRR) फिल्म के गाने नाटू-नाटू को अवॉर्ड मिला था वो मौके पर मौजूद थीं।

    आरआरआर की जीत पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

    पिछले कुछ समय में भारतीय फिल्मों में 'All We Imagine As Light' और Laapataa Ladies ने ग्लोबल स्तर पर तारीफें बटोरी थीं। हालांकि, ऑस्कर 2025 की फाइनल लिस्ट में इन फिल्मों को जगह नहीं मिल पाई थी। इस खबर ने कई भारतीयों का दिल तोड़ा था जिसमें एक्ट्रेस भी शामिल हैं।

    Photo Credit- X

    जब उनसे पूछा गया कि इस साल ऑस्कर अवॉर्ड की किस जीन ने उन्हें सबसे ज्यादा एक्साइटेड किया था? सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने बोला कि जब बेस्ट एक्टर के लिए एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody) को अवॉर्ड मिला था वो काफी खुश हुई थीं। बता दें कि एड्रियन ने इस साल फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए अपना दूसरा ऑस्कर जीता है।

    ये भी पढ़ें- 130 करोड़ का बजट, अभिनेता ने ली 10 करोड़ की फीस, रिलीज होती ही कमा डाले 700 करोड़

    दीपिका पादुकोण ने प्रेजेंट किया था नाटू-नाटू सॉन्ग

    अपनी बात को जारी रखते हुए दीपिका आगे भारतीय फिल्मों और टैलेंट को ऑस्कर में पहचान न मिलने पर प्रकाश डाला। एक्ट्रेस ने कहा, "भारत को कई बार ऑस्कर से वंचित रखा गया है। कई ऐसी फिल्में और टैलेंट हैं जो अवॉर्ड के हकदार थे, मगर उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।" हालांकि एक्ट्रेस ने उस पल को याद किया जब एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर मिला था। वो कहती हैं,

    Photo Credit- X

    "मैं ऑडियंस में बैठी थी। जब 'आरआरआर' के नाम का ऐलान हुआ तो मैं इमोशनल हो गई थी। यह मेरे लिए बेहद खास पल था। भले ही मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी, लेकिन एक भारतीय होने के नाते यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती थी।"

    बताते चलें कि दीपिका ने 2023 के ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को प्रेजेंट किया था। इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता था।

    दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

    दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'सिंघम रिटर्न्स' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी दुआ को वेलकम किया है।

    ये भी पढ़ें- Adolescence वेब सीरीज में क्या है खास? यूके PM, बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं हैरान; क्यों हो रही इसकी चर्चा

    comedy show banner