विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vicky Kaushal की 'महावतार' को मिल गई हीरोइन, 800 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस करेंगी दीपिका को रिप्लेस?

Published: Fri, 10 Apr 2026 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2026 10:28 AM (IST)

विक्की कौशल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म महावतार (Mahavatar) में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं, लेकिन अब उन्हें एक हीरोइन ने रिप्लेस कर दिया है।

विक्की कौशल की महावतार में हुई नई हीरोइन की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

विक्की कौशल की महावतार में हुई नई हीरोइन की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म महावतार (Mahavatar) का इंतजार फैंस सालों से कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि, मेकर्स मूवी पर काम कर रहे हैं।

परशुराम पर आधारित इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में परशुराम की भूमिका विक्की कौशल (Vicky Kaushal) निभाने वाले हैं। इस फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

दीपिका पादुकोण करने वाली थीं महावतार?

पहले कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अमर कौशिक निर्देशित महावतार में मुख्य भूमिका निभाएंगी। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दीपिका को एक 800 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया है।

Deepika Padukone

महावतार की लीड हीरोइन बनीं 'स्त्री'

मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल की माइथोलॉजिकल फिल्म में जिस हीरोइन ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है, वो मैडॉक फिल्म्स की 'स्त्री' हैं यानी कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)। कहा जा रहा है कि मेकर्स और डायरेक्टर की फिल्म को लेकर श्रद्धा से बातचीत चल रही है।

श्रद्धा कपूर पर फिट बैठता है कैरेक्टर?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि श्रद्धा कपूर रोल के लिए एकदम फिट हैं। टीम किसी ऐसे कलाकार की तलाश में थी, जो स्टार वैल्यू और दमदार मौजूदगी लेकर आए। ऊपर से विक्की और श्रद्धा की पेयरिंग भी फ्रेश होगी। इससे पहले दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। मेकर्स को भरोसा है कि उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। हालांकि, अभी तक श्रद्धा या मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की चमकी किस्मत, विक्की कौशल के साथ मिल गई ब्लॉकबस्टर फिल्म!

Shraddha Kapoor

कब से शुरू होगी महावतार की शूटिंग?

बता दें कि महावतार मैडॉक फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसे वे बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जून महीने के बाद से शुरू हो सकती है। अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कोई खबर नहीं है। यह शायद 2027 तक बड़े पर्दे पर आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Love and War में रणबीर कपूर पर भारी पड़ गए विक्की कौशल, भंसाली की फिल्म से लीक हुई दोनों की फोटो?