विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका या ऐश्वर्या...एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज, कहा - 'ये धोखा है'

Published: Thu, 31 Jul 2025 02:08 PM (IST)

दीपिका पादुकोण बहुत जल्द मेटेरनिटी लीव से वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस एटली की एक अनटाइटल्ड फिल्म AA22xA6 में नजर ...और पढ़ें

फैंस हुए ऐश्वर्या और दीपिका में कंफ्यूज (फोटो-इंस्टाग्राम)
फैंस हुए ऐश्वर्या और दीपिका में कंफ्यूज (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दीपिका पादुकोण का ऐश्वर्या से मिल रहा चेहरा
  2. रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट
  3. फैंस ने कहा - 'लिपस्टिक का असर है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनकी लेटेस्ट फोटोज देखकर फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं कि वो असल में दीपिका ही हैं या फिर ऐश्वर्या राय हैं। दीपिका के लंबे स्ट्रेट बालों को देखकर फैंस को उनके पुराने दिन याद आ गए। फैंस का मानना है कि इन तस्वीरों में वो ऐश्वर्या राय की तरह लग रही हैं।

फैंस को आई ऐश्वर्या की याद

रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसका टाइटल है,"दीपिका का ऐश्वर्या रायफिकेशन"। दीपिका और ऐश्वर्या दोनों ही अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ प्रशंसक यह भी कह रहे हैं कि दीपिका ने अपने नए वीडियो में उन्हें ऐश्वर्या की याद दिला दी।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के नाम हुआ ये बड़ा अचीवमेंट, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में जताया आभार

कमेंट्स में फैंस ने शेयर की अपनी बात

एक यूजर ने लिखा,"पक्का लिपस्टिक की वजह से।" दूसरे ने लिखा,"मैं एक पल के लिए उलझन में पड़ गया था।" तीसरे ने कमेंट किया,"डीपी और ऐश के नैन-नक्श एक जैसे हैं। बड़ी आंखें, तीखी नाक और भरे हुए होंठ। यहां तक कि उनके चेहरे का आकार भी लगभग एक जैसा है।" एक अन्य ने लिखा, "यह सच है, क्या मैं ऐसा कह सकता हूं कि दोनों एक ही तरह सुंदर हैं। जब परफेक्ट नैन-नक्श वाले लोग उम्र बढ़ने पर ज्यादा एक जैसे दिखते हैं।

एक फैन ने कमेंट किया,"यह मेरे लिए बोल्ड लिप, मोटा आईलाइनर और मिडिल पार्ट है।" एक अन्य ने लिखा, "मुझे लगा कि यह ऐश है।" दीपिका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक टिप्पणी में लिखा था, "एक पल के लिए लगा कि यह ऐश्वर्या है।"

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। खबर है कि वो बहुत जल्द शाह रुख खान की किंग में भी नजर आएंगी। इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन सहित और भी की कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वह एटली द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया साइंस फिक्शनल प्रोजेक्ट AA22xA6 का भी हिस्सा होंगी। इसमें लीड रोल में अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण के पास ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव और कल्कि 2898एडी का सीक्वल भी पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर फराह खान ने मारा ताना, बोलीं- सोना तपके ही...