विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spirit से बाहर होने के बाद Deepika Padukone के हाथ लगी बड़ी फिल्म, Allu Arjun के साथ आएंगी नजर

Published: Sat, 07 Jun 2025 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jun 2025 01:11 PM (IST)

दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर एटली के साथ हाथ मिलाया है। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म निर्माता की अपकमिंग फिल्म ...और पढ़ें

एटली के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)
एटली के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. स्पिरिट से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता
  2. काम के घंटे को लेकर है पूरा विवाद
  3. इस पैन इंडिया मूवी में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के स्पिरिट और अन्य फिल्मों से बाहर होने की खबर के बीच एक्ट्रेस के हाथ एक पैन-इंडिया फिल्म लगी है। अभिनेत्री को अल्लू अर्जुन और एटली के मच अवेटेड फिल्म जिसका फिलहाल टाइटल, AA22xA6 है में शामिल कर लिया गया है।

मेकर्स ने शेयर की शूट की झलक

फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने दीपिका और एटली की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "वह रानी जीतने के लिए मार्च करती है! वेलकम ऑनबोर्ड @deepikapadukone #TheFacesOfAA22xA6. #AA22xA6 - सन पिक्चर्स की मैग्नम ओपस।

यह भी पढ़ें: Spirit के बाद Kalki 2 से भी बाहर हुईं Deepika Padukone? इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

एक्शन करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

वीडियो में दीपिका को एटली के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सीन चेंज होता है और वो अचानक से स्टूडियो में पहुंच जाती हैं। बैकग्राउंड में उनके किरदार का कॉन्सेप्ट स्केच तैयार किया जा रहा है जोकि एक योद्धा का है। उन्हें हवा में छलांग लगाते और युद्ध के लिए कुल्हाड़ी से लड़ते हुए देखा जा सकता है। एटली बराबर उन्हें गाइड कर रहे हैं। अभिनेता ने एक सीजीआई घोड़े के ऊपर एक हथियार और अपने शरीर पर मोशन कैप्चर सेंसर के साथ एक प्रोमो भी शूट किया।

फैंस ने मूवी को बताया ब्लॉकबस्टर

दीपिका की इस वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस इसपर कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"दीपिका पादुकोण का एक्शन रोंगटे खड़े कर देने वाला है।" एक अन्य ने कहा,"वह यहां बहुत खतरनाक लग रही हैं।" कई लोगों कमेंट्स में कहा कि तीन बड़े नामों के बीच कोलेबोरेशन कितना ब्लॉकबस्टर होगा। कुछ लोगों ने दीपिका के हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक और पैन इंडिया फिल्म स्पिरिट से बाहर निकलने का मजाक उड़ाया।

View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

वांगा की फिल्म से क्यों हुई थीं बाहर?

एक यूजर ने लिखा, "उन्हें वांगा की जरूरत नहीं है।" फिल्म से दीपिका का बाहर निकलना विवादों में घिर गया था, जिसमें वांगा सहित फिल्म की टीम ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अन प्रोफेशनल डिमांड की जिसकी वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा। जबकि कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए दीपिका को सपोर्ट किया और कहा कि दीपिका ने केवल 8 घंटे के वर्कडे की मांग सही की क्योंकि वो एक मां हैं।

दीपिका इससे पहले नाग अश्विन की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर कल्कि 2898 AD में काम कर चुकी हैं, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी थे। खबर है कि एक्ट्रेस इसके पार्ट 2 में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट पर घमासान, Deepika Padukone की मांग कितनी जायज? जानिए डायरेक्टर्स-एक्टर्स की राय