यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone Hospitalised: दीपिका पादुकोण की फिर बिगड़ी तबीयत, बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती
Deepika Padukone hospitalised दीपिका पादुकोण को फिर से तबीयत बिगड़ी ने चलते सोमवार रात उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सोमवार रात बेचैनी की शिकायत के बाद मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एक्ट्रेस की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
समाचार वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार, दीपिका को बेचैनी की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई टेस्ट किए गए। इसमें कथित तौर पर मंगलवार की दोपहर तक का समय लगा।जानकारी के मुताबिक,अभिनेत्री स्थिति गंभीर होने के बाद उनकी टीम ने उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि, अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में उनकी टीम ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है और ना ही इस बारे में पुष्टि की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में फिलहाल दीपिका की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
प्रोजेक्ट के सेट पर भी बिगड़ी तबीयत
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में ह्रदय गति बढ़ने की शिकायत के बाद पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने पठान से अपना फर्स्ट लुक रिलीज शेयर किया था, जिसमें वो अपने हाथों में एक गन लिए हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस फर्स्ट लुक को देखकर मालूम होता है कि पठान में शाह रुख खान के साथ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
पठान में दीपिका की भूमिका के बारे में फिल्म निर्माताओं ने अभी खुलासा नहीं किया है। पठान में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान के अलावा एक्ट्रेस प्रोजेक्ट के, द इंटर्न और फाइटर में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
दीपिका को आखिरी बार अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो में देखा गया है। ब्रह्मास्त्र में उनके छोटे रोल को दर्शकों ने खूब प्रशंसा की है। इसके अलावा प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म गहराइयां में दीपिका ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे।
