Happy Birthday Deepika: कभी दीपिका डोसा खाया है क्या, इस जगह मिलता है
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। अब दीपिका पादुकोण फिल्म का प्रोड्क्शन भी करेंगी।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों हनीमून पर हैं। रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है और फिल्म लगातार अच्छा कर रही है। जाहिर है कि वो इस बात से बेहद खुश हैं। साथ ही जीवन साथी के रूप में उन्हें उनके सपनों की रानी दीपिका पादुकोण मिल गई हैं। तो फिलहाल उनके लिए दोहरी खुशी का समय है। यही वजह है कि दीपिका और रणवीर इस वक्त इस मोमेंट को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
आज 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन भी मनाने जा रही हैं। और यह कपल अपने इस पल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 2 दिन पहले दोनों विदेश के लिए रवाना हुए हैं। इसी क्रम में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख कर उनके पति रणवीर सिंह भी हैरान हैं। खुद दीपिका का कोई भी अनुमान नहीं होगा कि उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है। आपने दीपिका की फिल्में तो खूब देखी हैं और एंजॉय किया है। अब कभी अगर आप अमेरिका में हो तो उनके नाम के इस डिश का भी स्वाद लेकर देखिएगा।
दरअसल, हुआ यह है कि अमेरिका के टेक्सास शहर में एक रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण के नाम के एक व्यंजन को सर्व किया जा रहा है , जिसका नाम रखा गया है दीपिका पादुकोण डोसा। दीपिका और रणवीर जब इस रेस्टोरेंट में पहुंचे तो वह इस बात से हैरान थे। आपको यह बात जान कर भी हैरानी होगी कि इस डोसे की कीमत दस डॉलर है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मेन्यू कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए सबसे पूछा है कि किस-किस को भूख लगी है। रणवीर सिंह ने इस पर सबसे पहले जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें यह डोसा पूरा का पूरा खा जाना है। दीपिका और रणवीर की तरफ से आई इस तस्वीर को देखने के बाद आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि दोनों कितना एंजॉय कर रहे हैं। और दोनों इस वक़्त अमेरिका में हैं। बता दें कि दीपिका को डोसा और इडली बेहद पसंद है और वह जहां भी जाती हैं साउथ इंडियन डिशेस का आनंद जरूर उठाती हैं। इसी क्रम में वह अमेरिका में भी इस डोसे का स्वाद चखने पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12 की विनर दीपिका कक्कड़ के लिए 2019 लेकर आया दोगुनी खुशी
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक को प्रोड्यूस करने जा रही हैं जिसकी को-प्रोड्यूसर मेघना गुलजार हैं। इस फिल्म में दीपिका अभिनय भी करेंगी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वायवर के जीवन पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस सारा खान को सोशल मीडिया पर मिली धर्म परिवर्तन करने की सलाह, जानिये पूरा माजरा