विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍स लवर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को 'करीब' लाए करण जौहर !

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 03:10 PM (IST)

दीपिका और रणबीर का रिश्‍ता एक समय काफी आगे तक पहुंच गया था। बताते हैं कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। एक समय ये कपल अपने रोमांस के लिए सुर्खियों में रहता था। इसलिए अब भी जब कभी दीपिका और रणबीर कहीं एक साथ मिलते हैं, तो इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जाते हैं। हाल ही में रणबीर और दीपिका एक ही छत के नीचे पार्टी करते नजर आए, तो फिर चर्चा शुरू हो गई है।

रणबीर कपूर कह चुके हैं कि वह अब सिंगल हैं। कट्रीना कैफ से इस साल की शुरुआत में रणबीर का ब्रेकअप हो गया। इधर दीपिका और रणवीर सिंह के बीच तनाव भी खबरें भी सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में दीपिका का रणबीर के साथ एक ही पार्टी में एंज्वॉय करना, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना गया है। बीती रात करण जौहर ने मुंबई में एक पार्टी दी, जिसमें रणबीर और दीपिका भी नजर आईं।

नोट बैन से नाराज अरशद वारसी ये क्या बोल गए पीएम मोदी के खिलाफ

करण जौहर की पार्टी में रणबीर, दीपिका के अलावा नेहा धूपिया, आदित्य राय कपूर के अलावा भी कई सितारे नजर आए। लेकिन इस पार्टी में सबकी निगाहें रणबीर और दीपिका पर ही टिकी हुई थीं। पार्टी में मौजूद एक शख्स ने बताया, 'यहां रणबीर और दीपिका एक-दूसरे से काफी खुल-मिलकर बातें कर रहे थे। दीपिका, 'ऐ दिल है मुश्किल' की काफी तारीफ कर रही थीं, जिसमें रणबीर ने लीड रोल निभाया है।' इसका मतलब यह है कि दीपिका ने रणबीर की 'ऐ दिल है मुश्किल' देख ली है।

दीपिका और रणबीर का रिश्ता एक समय काफी आगे तक पहुंच गया था। बताते हैं कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। यह भी सुनने को मिला की रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में आ गई थीं। क्या दीपिका और रणबीर एक बार फिर करीब आ रहे हैं?

'ऐ दिल है मुश्किल ' में पापा को लेकर उड़ाये गए मज़ाक से ये बेटा हुआ ख़फ़ा