विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोट बैन से नाराज अरशद वारसी ये क्‍या बोल गए पीएम मोदी के खिलाफ

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 06:37 PM (IST)

मोदी सरकार का 500 और 1000 रुपये के नोट बैन का फैसला कुछ लोगों का पसंद नहीं आया। इनमें से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोट पर बैन लगाने के फैसले की सराहना कर रहे हैं। इसे ब्लैक मनी पर पीएम मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक बताया जा रहा है। अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक ने मोदी सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर सराहना की है। लेकिन अरशद वारसी ने पीएम मोदी के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। अरशद ने ट्वीट कर 500 और 1000 रुपये के नोट पर लगे बैन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोट पर बैन लगने से लोगों को कुछ परेशानी का सामना तो करना पड़ रहा है, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन लोग इसे देश की भलाई के लिए उठाया गया कदम मान कर तकलीफ झेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को मोदी सरकार का यह बड़ा फैसला अच्छा नहीं लगा। इन्हीं में से एक हैं अरशद वारसी।

अरशद वारसी ने ट्वीट कर कहा, ' 'ईओडब्ल्यू (इकॉनोमिक ऑफेंसेस विंग) ने मेरे टैक्स जमाकर कमाए गए मेहनत के पैसों को मेरे बैंक अकाउंट से निकाल लिया और मैं इस बारे में कुछ नहीं कर पाया।'

उन्होंने आगे कहा, 'मोदीजी अगर आप सच में देश में कुछ सकारात्मक बदलाव करना चाहते हैं, तो एकतरफा कानून को बदलें। क्या मुझे टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई मेरी व्हाइट मनी वापस मिल सकती है?'

अरशद कुछ ज्यादा ही नाराज थे, इसलिए उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, 'एक बेईमान कंपनी को सरकार देश में व्यापार करने की इजाजत दे देती है और टैक्स भरने वाले आम लोगों को इसका हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। आखिर जस्टिस कहां है?'

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर मैं गलत हूं तो हर क्रिमिनल लॉयर को टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई रकम ईओडब्ल्यू को देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें वे पैसे क्रिमिनल्स से मिले हैं।'

अरशद वारसी इस पूरे मुद्दे पर इतने ज्यादा नाराज हैं कि उन्होंने आखिर में ट्वीट कर लिखा, 'मोदी जी आप कुर्सी पर बैठकर मौज लें, लेकिन ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को अपना पायदान बनाना बंद करें।'

अरशद वारसी ये ट्वीट करने के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ लोगों ने ट्वीट पर उनकी आलोचना भी करनी शुरू कर दी है।