विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Daler Mehndi के कॉन्सर्ट विवाद के बीच सिंगर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पापा एकदम फर्स्ट क्लास...

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:47 PM (IST)

दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) का ये विवाद तब शुरू हुआ जब रविवार को नई टिहरी में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में उन्होंने परफॉर्मेंस दी।

दलेर मेहंदी के नशे वाले विवाद पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी

दलेर मेहंदी के नशे वाले विवाद पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी

HighLights

  1. दलेर मेहंदी के नशे वाले विवाद पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी

  2. मीका सिंह ने दिया सिंगर का साथ

  3. परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी पर लगा नशा करने का आरोप  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दलेर मेहंदी के नशे में होने वाले वीडियो को लेकर विवाद के बीच उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की सेहत पर भी अपडेट दिया है।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद तब शुरू हुआ जब रविवार को नई टिहरी में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने परफॉर्म किया। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक को बीच में ही रोक दिया और उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें यहां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था।

daler (2)

यह भी पढ़ें- 'घूसखोर पंडत' टाइटल विवाद पर खुलकर बोले मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे, कहा -'सीख क्या ही होती है...'

इस घटना को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई, जिसमें ऐसे आरोप लगाए गए कि दलेर शराब के नशे में थे और उन्हें गाने में दिक्कत हो रही थी। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सिंगर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

गुरदीप मेहंदी ने चल रहे विवाद पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने IANS से कहा, 'वे एकदम फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपर हिट हैं, और उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं'।

daler (1)

मीका सिंह ने किया दलेर मेहंदी का सपोर्ट

विवाद के बीच मीका सिंह ने दलेर का बचाव किया। बाद में उनियाल ने ANI को बताया कि गायक लिप-सिंक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बात इसलिए उठाई क्योंकि एक जाने-माने कलाकार को अपनी परफॉरमेंस के साथ न्याय करना चाहिए। मंत्री ने यह भी दावा किया कि इस कार्यक्रम के लिए दलेर को 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

सेलेब्रिटीज ने किया दलेर मेहंदी का बचाव

इस विवाद के बावजूद कई सेलेब्रिटीज सिंगर के सपोर्ट में आए। कपिल शर्मा, अनुपम खेर, राजपाल यादव, मीका सिंह, जिम्मी शेरगिल जैसे कलाकारों ने उनका बचाव किया।

यह भी पढ़ें- अटारी-वाघा बॉर्डर पर बजी पाकिस्तानी कव्वाली, Atif Aslam की आवाज में वायरल; इंटरनेट पर 11 साल पुराने गाने की धूम