विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्म भूषण से सम्‍मानित मशहूर नृत्‍यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 12:32 PM (IST)

मशहूर शास्त्रीय नृत्‍यांगना, नृत्य निर्देशक और प्रशिक्षक मृणालिनी साराभाई का आज अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वो 97 साल की थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना, नृत्य निर्देशक और प्रशिक्षक मृणालिनी साराभाई का आज निधन हो गया। खबर के मुताबिक, 97 वर्षीय मृणालिनी ने सुबह करीब 10 बजे अपने अहमदाबाद स्थित आवास पर अंतिम सांसें ली। उनकी बेटी मल्लिका साराभाई ने अपने फेसबुक पेज पर खबर की पुष्टि की है। मल्लिका खुद भी एक जानीमानी नृत्यांगना हैं।

ये है लारा दत्ता की प्यारी बेटी सायरा, रेड फ्रॉक में लग रही बिल्कुल परी

मृणालिनी काफी समय से बीमार थीं। बुधवार को एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। निधन से पहले उनके बेटे कार्तिकेय साराभाई ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी हालत गंभीर है और एक संक्रमण के कारण उनकी सेहत काफी बिगड़ गई है। उन्होंने कहा था, 'हम उनके साथ हैं। वो 97 साल की हैं और बहादूरी से अपनी स्थिति से जूझ रही हैं।'

रेशमी घोष 'संकट मोचन महाबली हनुमान' के लिए कैकेयी बनने को तैयार

केरल की रहने वालीं मृणालिनी को 'अम्मा' के तौर पर जाना जाता था। वो प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की पत्नी थीं। मृणालिनी भरतनाट्यम और कथककली में प्रशिक्षित थीं और अहमदाबाद स्थित डांस स्कूल दर्पण एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की फाउंडर डायरेक्टर थीं। मृणालिनी की बड़ी बहन लक्ष्मी सहगल एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। मृणालिनी को पद्म भूषण, पद्म श्री समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।