विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chris Evans बने दुनिया के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2022', एक्टर की मां ने कहा- 'इसमें हैरानी की क्या बात है!'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM (IST)

Chris Evans ने कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाकर दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इससे पहले फैंटास्टिक फोर में वो ...और पढ़ें

Chris Evans Sexiest Man Alive 2022. Photo- Instagraom
Chris Evans Sexiest Man Alive 2022. Photo- Instagraom

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड के हैंडसम हंक क्रिस एवांस को पीपुल्स मैगजीन ने सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2022 का खिताब दिया है। क्रिस एवांस दुनियाभर में सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका के लिए जाने जाते हैं, जो वो मारवल की फिल्मों में निभाते रहे हैं।

इस खिताब की जानकारी मिलने के बाद क्रिस ने मैगजीन से कहा कि उनकी मां बहुत खुश होंगी। उनके हर काम पर उन्हें गर्व होता है, मगर यह कुछ अलग है। बता दें, क्रिस नेटफ्लिक्स की फिल्म द ग्रे मैन में नजर नेगेटिव किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म में धनुष ने भी एक अहम किरदार निभाया था। 

क्रिस ने इस खिताब के लिए अपने साथी एवेंजर (एंटमैन) पॉल रड को पीछे छोड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, क्रिस की मां लीसा ने कहा कि उन्हें रत्तीभर भी हैरानी नहीं हुई कि उनका हैंडसम बेटा दुनिया का सेक्सिएस्ट मैन अलाइव है।

यह भी पढ़ें: Pathaan की रिलीज के बाद 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शाह रुख खान, ऋतिक भी स्पाइ यूनिवर्स का हिस्सा?

View this post on Instagram

A post shared by Chris Evans (@chrisevans)

10 बार बन चुके हैं कैप्टन अमेरिका

क्रिस एवांस पहली बार चर्चा में तब आये थे, जब उन्होंने फैंटास्टिक फोर में सुपरहीरो जॉनी स्टॉर्म का किरदार निभाया था। ये फिल्में 2005 और 2007 में रिलीज हुई थीं। मगर, उनके करियर को उड़ान कैप्टन अमेरिका बनकर मिली। 2011 में आयी कैप्टन अमेरिका- द फर्स्ट अवेंजर में उन्होंने पहली बार यह कैरेक्टर निभाया था। तब से वो मारवल की 10 फिल्मों में कैप्टन अमेरिका बन चुके हैं।

2019 में आयी एवेंजर्स एंडगेम में इस किरदार को विराम दे दिया गया। क्लाइमैक्स में दिखाया गया था कि कैप्टन अमेरिका बूढ़ा हो गया है और उसने अपनी ढाल एवेंजर सैम विल्सन को दे दी है। 

ड्वेन जॉनसन के साथ रेव वन में आएंगे नजर

View this post on Instagram

A post shared by Chris Evans (@chrisevans)


क्रिस एवांस, अब ड्वेन जॉनसन के साथ प्राइम वीडियो की फिल्म रेड वन में दिखायी देंगे। यह क्रिसमस फिल्म है और फोटो शेयर करके क्रिस ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं आता, वो एक क्रिसमस मूवी करने जा रहे हैं। बता दें, ड्वेन की सुपरहीरो फिल्म ब्लैक एडम इस समय सिनेमाघरों में चल रही है। भारत में भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। 

यह भी पढ़ें: Dharavi Bank Trailer- सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, MX Player पर इस तारीख को होगी रिलीज