विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करना...', Chhaava की कंट्रोवर्सी के बीच महाराष्ट्र के सीएम Devendra Fadnavis का बयान

Published: Tue, 28 Jan 2025 05:20 PM (IST)

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा ...और पढ़ें

छावा के विवाद पर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस/ फोटो- Instagram
छावा के विवाद पर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विकी कौशल की छावा पर खड़ा हुआ विवाद
  2. CM देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है
  3. मेकर्स को महाराष्ट्र के सीएम ने दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विकी कौशल की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' का जब पहला टीजर आया था, तब से ही फैंस इस फिल्म के इंतजार में नजरें गड़ाए बैठे थे। फिल्म पहले 2024 में पुष्पा 2 के साथ टक्कर लेने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की फिल्म के बज को देखते हुए क्लैश का फैसला बदल दिया। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखाई दे रहे विकी कौशल के लुक से लेकर उनकी ट्रेलर में उनकी डायलॉग डिलीवरी तक ने ऑडियंस को इंप्रेस किया। 

फिल्म की रिलीज डेट एकदम नजदीक है, लेकिन उससे पहले ही 'छावा' के एक सीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेकर्स को फिल्म छावा की रिलीज से पहले सलाह दे दी है। 

छावा के बढ़ते विवाद के बीच देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा? 

छावा के बढ़ते विवाद के बीच हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेकर्स को ये सलाह दी कि वह इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। इंडिया टीवी की एक खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के सीएम ने कहा,

"छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को सही तरीके से पेश करना चाहिए। इतिहास से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी सही नहीं है। हर किसी के दिल में संभाजी महाराज के प्रति बहुत सम्मान और प्यार है, इसलिए उस सम्मान और प्रतिष्ठा को किसी भी तरह से ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। फिल्मों में क्रिएटिविटी होती है, लेकिन हमारा मानना है कि इसके साथ ही उन्हें दूसरों की भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए"। 

Photo Credit- Instagram 

इस सीन पर महाराष्ट्र के मिनिस्टर ने जताई थी आपत्ति

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से पहले महाराष्ट्र के मिनिस्टर उदय सामंत ने विकी कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म के एक सीन पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने उस सीन पर आपत्ति जताई थी, जहां छत्रपति संभाजी महाराज राज्याभिषेक के बाद रानी येसुबाई के साथ डांस कर रहे हैं। उस सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह फिल्म की रिलीज पर रोक लगा देंगे। 

यह भी पढ़ें:  आखिर क्यों Chhaava पर खड़ा हुआ विवाद? रिलीज से पहले एक्सपर्ट को फिल्म दिखाने की उठी मांग

chhava controversy

Photo Credit- Instagram

बढ़ते विवाद को देखने के बाद 'छावा' के निर्देशक लक्ष्मण उतेरकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की थी और उन्हें ये आश्वस्त किया था कि रिलीज से पहले फिल्म के सभी आपत्तिजनक सींस को हटा दिया जाएगा। छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Chhaava Trailer रिलीज से पहले बड़ा धमाका, महारानी के लुक में छा गईं Rashmika Mandanna, फैंस की फटी रह गईं आंखें