विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISRO Chandrayaan 2: PM Narendra Modi का कायल हुआ बॉलीवुड, ये वीडियो हुआ वायरल

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 04:30 PM (IST)

ISRO Chandrayaan 2 PM Narendra Modi ने इसरो के प्रमुख के. सिवन को रोने पर गले लगा लिया था और ढाढ़स बंधाया थाl

ISRO Chandrayaan 2: PM Narendra Modi का कायल हुआ बॉलीवुड, ये वीडियो हुआ वायरल
ISRO Chandrayaan 2: PM Narendra Modi का कायल हुआ बॉलीवुड, ये वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, जेएनएनl भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजें गए यान चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के असफल होने के बाद प्रधानमंत्री इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए एक दमदार संबोधन दिया थाl इसके बाद उन्हें छोड़ने आए इसरो के प्रमुख के. सिवन मिशन की असफलता के कारण रोने लगे थेl

इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगा लिया था और ढाढ़स बंधाया थाl

इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इसे बॉलीवुड के कलाकारों ने भी हाथों-हाथ लिया हैंl इस वीडियो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रीट्वीट किया हैंl

इसमें लिखा थाl ‘सच्चा नेता यह करता हैl वह अपनी टीम के साथ सफलता और असफलता के समय एक-सा खड़ा रहता हैंl जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें इसरो के काम पर गर्व हैंl अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी हैंl भारत जल्द चंद्रमा पर पहुंचेगाl’

वहीं इस पर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा है, ‘2 दिल एक देश के लिए धड़क रहे हैंl दोनों ऐसे भावुक क्षण को जी रहे हैl जिसे इन दोनों से बेहतर कोई नहीं समझ सकताl 2 सबसे सशक्त लोगों की यह छवि हैl आप लोगों का यह अप्रत्याक्षित प्रयत्न सभी के साथ रहेगाl इसरो आपने हमें गौरवांवित किया हैंl भारत इसरो के साथ खड़ा हैंl’

इस बारे में फिल्म अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने लिखा है, ‘के. सिवन जी यह झप्पी हम सभी की ओर से इसरो के लिए हैl आपके प्रेरणादायी शब्द के लिए आभार नरेंद्र मोदी जीl प्रधानमंत्री की ओर से जिस व्यक्ति को ऐसे समर्थन की आवश्यकता थीl’

यह भी पढ़ें: Ileana D Cruz Break Up: बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के बीच शेयर की कन्फर्म करनेवाली ये पोस्ट

वहीं शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर इसरो का मनोबल बढ़ाते हुए ट्वीट किए हैl

फोटो क्रेडिट -जागरण डॉट कॉम