विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ileana D Cruz Break Up: बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के बीच शेयर की कन्फर्म करनेवाली ये पोस्ट

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:06 PM (IST)

Actress Ileana D Cruz Break Up इलियाना डी क्रूज अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के कारण चर्चा में हैंl

Ileana D Cruz Break Up: बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के बीच शेयर की कन्फर्म करनेवाली ये पोस्ट
Ileana D Cruz Break Up: बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के बीच शेयर की कन्फर्म करनेवाली ये पोस्ट

नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप की खबरों के कारण चर्चा में हैंl हालांकि अभी तक इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की हैंl इलियाना डी क्रूज ने इन खबरों का न तो खंडन किया है और न ही पुष्टि की हैl

हाल ही में इलियाना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बारे में संकेत दिया है। अपनी इंस्टाग्राम पर इलियाना ने दो पोस्ट शेयर किए हैl जहां वह इस बारे में संकेत देते नजर आ रही हैंl

पहले पोस्ट में इलियाना ने लिखा, ‘हां। जीवन में आप दोस्तों, परिवार और साझेदारों को खोते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिएl जब कोई आपके जीवन से चला जाता है तो कभी भी खुद को न खोएं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जब आपसे कोई प्यार नहीं करताl तब आपको अपने आपको प्यार करने आने चाहिएl’

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Waiting for the sun to come out ☀️ • • • 📸 @colstonjulian 💥

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

एक अन्य पोस्ट में इलियाना ने अपने दिमाग, दिल और आत्मा के बीच का संवाद भी शेयर किया हैl इलियाना ने आगे लिखा कि यह पोस्ट फिल्म अभिनेत्री आतिया शेट्टी से चुराई गई है। इस बारे में लिखते हुए इलियाना ने लिखाl मन कह रहा है, मैं चिंतित हूं। दिल कह रहा है, शांत रहोंl मन कह रहा है, लेकिन मैं अब पूरी तरह से हार चुका हूं। इसपर दिल मन से कह रहा है, बस मेरे पीछे आओ। मन इसपर दिल से कहता है, लेकिन आप पहले कभी नहीं रहे हैं। इसपर दिल मन से कहता है, मुझ पर भरोसा करो, तुम इसे प्यार करोगेl तभी आत्मा कहती है, यदि आप दोनों चुप रहते हैं तो मैं आपको रास्ता दिखाऊंगा।’

यह भी पढ़ें:  ISRO Chandrayaan 2: Amitabh Bachchan ने लिखा, 'एक नया सूरज निकला है , चाँद को फिर पकड़ेंगे'

इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबरें थीं। इस जोड़े ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक-दूसरे की तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एंड्रयू उनका प्रेमी या पति था या नहींl इलियाना जल्द फिल्म 'पगलपंती' में नजर आएंगl इस फिल्म में जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अनिल कपूर, कृति खरबंदा की अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

फोटो क्रेडिट - इलियाना डी क्रूज़ instagram