नई दिल्ली, जेएनएन। Chitrashi Rawat Wedding Photos: फिल्म चक दे इंडिया में नजर आने वाली चित्राशी रावत ने ध्रुव आदित्य से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में आदित्य को चित्राशी रावत को माथे पर चूमते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वह खुशी से मुस्कुरा रही हैं। दोनों वर-वधू के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
चित्राशी रावत की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है
चित्राशी रावत की तस्वीरें और वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किये है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खुशहाल जोड़े को शुभकामनाएं।' उनकी पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 10 मिनट में साढ़े 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर सैकड़ों की संख्या में बधाई देने वाले पोस्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Coke Studio Bharat में दिलजीत दोसांज मैथिली ठाकुर जैसे 50 म्यूजिशियन चलाएंगे मैजिक, बनाएंगे 9 से ज्यादा गाने
चित्राशी रावत और ध्रुव आदित्य को पोज करते हुए देखा जा सकता है
दूसरी तस्वीर में चित्राशी रावत और ध्रुव आदित्य को कैमरे की ओर देखकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर मैं दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। चौथी पोस्ट एक वीडियो है। इसमें ध्रुव आदित्य को घुटने पर बैठकर चित्राशी के हाथ में अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता हैं। वहीं, आसपास के लोग खड़े होकर उनकी सराहना कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है।
यह भी पढ़ें: Mumtaz ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को किया था रिजेक्ट, अब कहा- तब मैं 17 साल की...
चित्राशी रावत ने कई फिल्मों में काम किया है
चित्राशी रावत ने कई फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी की भी तस्वीरें शेयर की थी। इस पर भी फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। चित्राशी रावत की शादी में कई कलाकारों ने भी भाग लिया है। इसमें चक दे इंडिया फिल्म में काम कर चुकी कई एक्ट्रेस भी शामिल है। चक दे इंडिया फिल्म के कारण वह काफी फेमस हुई थी।