यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेंसर ने बेफ़िक्रे की पास , रणवीर-वाणी की किसिंग को लेकर किया ये फैसला
ख़बर ये थी कि सेंसर नहीं चाहता था कि उसके फैसले के खिलाफ एक बार फिर हो-हल्ला हो और निर्माता रिवीजन कमिटी या ट्रिब्यूनल में अपील कर सकें।

मुंबई। रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ' बेफ़िक्रे ' अब तक अपने बेहद बोल्ड और किसिंग सीन्स के कारण सुर्खियों में रही है और आगे भी वैसे ही रहेगी क्योंकि दर्शक अब फिल्म के सभी 40 किसिंग सीन्स को देख पाएंगे।
सेंसर बोर्ड ने मंगलवार को फिल्म देख ली और बेफ़िक्रे को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। बड़ी बात ये है कि फिल्म के लीड कलाकारों यानि रणवीर सिंह और वाणी कपूर के बीच फिल्माए गए बोल्ड और पैशनेट किसिंग सीन्स पर कैंची नहीं चली है। ख़बर है कि सेंसर ने सभी किसेज़ को हरी झंडी दे दी जो 40 के आसपास हैं। सेंसर के इस कदम को आने वाले दिनों में निर्माताओं के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले आई फिल्म तमाशा और ऐ दिल है मुश्किल में किसिंग की बुरी गति हुई है। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स ने रिलीज़ डेट से करीब दो महीने पहले ही सेंसर को कॉपी भेज दी है ताकि समय रहते वो फिल्म में हुई कांटछांट के हिसाब से आगे की रणनीति बना सके लेकिन सेंसर ने काफी समय तक फिल्म को रोके रखा। ख़बर ये थी कि सेंसर नहीं चाहता था कि उसके फैसले के खिलाफ एक बार फिर हो-हल्ला हो और निर्माता रिवीजन कमिटी या ट्रिब्यूनल में अपील कर सकें।
आलिया भट्ट अपने होने वाले दूूल्हे में चाहती हैं इतनी खूबियां...
करीब आठ साल के बाद आदित्य चोपड़ा फिल्म बेफिक्रे से निर्देशन के मैदान में वापसी कर रहे हैं। पेरिस में शूट हुई ये रोमांटिक कहानी 9 दिसंबर को रिलीज़ होगी लेकिन उससे पहले रणबीर सिंह और वाणी कपूर के किसिंग सीन्स ने तहलका मचा रखा है।
