विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

35 साल बाद आई सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस, अब वॉर्निंग के साथ ही फिल्मों में दिखाए जाएंगे ऐसे सीन्स

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:51 PM (IST)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में नए सदस्यों को शामिल किए जाने के बाद नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

सीबीएफसी की नई गाइडलाइंस हुई जारी। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सीबीएफसी की नई गाइडलाइंस हुई जारी। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस हुई जारी

  2. 35 साल बाद कुछ नियमों में हुए बदलाव

  3. नई गाइडलाइंस में तीन UA एज मेकर्स एड हुए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के सदस्यों में बदलाव के बाद अब नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई। ऐसा 35 साल बाद हुआ है।

साल 1991 में सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस जारी की गई थी। अब सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें से एक बदलाव वॉर्निंग के साथ ड्रग्स संबंधित सीन्स दिखाने हैं।

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस जारी

सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस में ज्यादातर पुराने ही नियम हैं, लेकिन इसमें एक नया नियम जोड़ा गया है। यह नया नियम नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों (सब्सटेंस) से जुड़ा है।

ड्रग्स सीन्स को लेकर नए नियम

अब जिस भी फिल्मों नार्कोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों (सब्सटेंस) का सेवन और तस्करी से संबंधित कोई कंटेंट दिखाएंगे जाएंगे तो उनके साथ एक यह चेतावनी दी जाएगी कि 'अवैध नशीले पदार्थ सेहत को बर्बाद करते हैं और जेल की सजा दिलाते हैं। ड्रग्स को ना कहें'। यह एक जरूरी चेतावनी होगी।

35 साल पहले ड्रग्स को लेकर ये था नियम

वहीं, 35 साल पहले यानी 1991 में नियम था कि फिल्मों में ड्रग एडिक्शन को ग्लोरिफाई या जस्टिफाई करने वाले सीन्स को नहीं दिखाया जाएगा।

एज मार्कर्स में भी बदलाव

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइंस में एज मार्कर में तीन और शामिल किए गए हैं। यह नए एज मार्कर्स UA 7+, UA 13+ और UA 16+ है। इनके तहत बताई गई उम्र से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की देखरेख की सलाह दी गई है।

CBFC के चेयरपर्सन शशि शेखर वेम्पति ने एक्स हैंडल पर एज मार्कर्स को ल लेकर लिखा है, "फिल्म निर्माताओं को प्रमोशनल मटेरियल्स में इन मार्कर्स को साफ तौर पर दिखाना चाहिए, ताकि बच्चों को फिल्म दिखाने से पहले दर्शक इन्हें अच्छी तरह समझ सकें।"

 

पुराने नियम भी बरकरार

वहीं सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस में हिंसा, अश्लीलता, यौन हिंसा, कम्युनल कंटेंट, नेशनल सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और सर्टिफिकेशन के लिए अन्य आधारों से जुड़े मौजूदा प्रावधानों को बरकरार रखा गया है।

सेंसर बोर्ड में शामिल नए बोर्ड

हाल ही में सरकार ने सेंसर बोर्ड के नए सदस्यों की घोषणा की जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हैं। 18 सदस्यों के बोर्ड में कौन-कौन शामिल है, देखिए लिस्ट...

क्रम संख्या नाम
1 मनोज जोशी
2 सुनील शेट्टी
3 प्रीति जिंटा
4 पंकज त्रिपाठी
5 प्रसेनजीत चटर्जी
6 प्रियदर्शन
7 संगीतकार रिकी केज
8 विनोद अनुपम
9 अभिषेक जैन
10 हंसराज हंस
11 सुप्रिया यारलागड्डा
12 यतींद्र मिश्रा
13 रूपाली गांगुली
14 नीला माधब पांडा
15 पल्लवी जोशी
16 निशिगंधा वाड
17 वामन केंद्रे
18 रमेश पाटंगे

यह भी पढ़ें- प्रीति जिंटा-सुनील शेट्टी बने सेंसर बोर्ड का हिस्सा, पंकज त्रिपाठी समेत 18 दिग्गज CBFC की नई टीम में शामिल

यह भी पढ़ें- आइए जानते हैं सेंसर बोर्ड पैनल में शामिल किए गए 18 सदस्यों के नाम और क्या करते हैं वो काम?