विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie में 'शूरवीर' गाने को लेकर हुए विवाद पर आया सेंसर बोर्ड का रिएक्शन, कहा- 'वे अपनी मर्जी...'

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:14 PM (IST)

मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) के गाने शूरवीर (Shoorveer) को लेकर मचे बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।

शूरवीर गाने के विवाद पर सेंसर बोर्ड का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शूरवीर गाने के विवाद पर सेंसर बोर्ड का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) फिल्म की सफलता के साथ-साथ फिल्म में शामिल किया गया गाना शूरवीर (Shoorveer Song) भी काफी चर्चा में है। इसकी वजह गाने को लेकर विवाद है।

दरअसल, मिर्जापुर द मूवी के शूरवीर गाने को लेकर पिछले कुछ समय से काफी बवाल मचा हुआ है। राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने आरोप लगाया था कि यह गाना बिना उनकी इजाजत के फिल्म में शामिल किया गया और उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया।

गाने को हटाने को लेकर की गई थी मांग

सिर्फ इतना ही नहीं, यह शूरवीर गाना महाराणा प्रताप के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे गुंडों वाले सीन में इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यहां तक कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से गाने को हटाने के लिए भी कहा गया था। अब सेंसर बोर्ड ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है।

सेंसर बोर्ड ने गाने के विवाद पर किया रिएक्ट

सेंसर बोर्ड ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि गाने को हटाए जाने पर क्या फैसला लिया गया है। ट्वीट में लिखा गया, "पिछले कुछ दिनों में मिर्जापुर द मूवी फिल्म के गाने 'शूरवीर' को लेकर कई चिंताएं सामने आई थीं। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने CBFC को जानकारी दी है कि वे औपचारिकताएं पूरी होने तक संबंधित सीन से 'शूरवीर' गाने को अपनी मर्जी से हटा देंगे।"

Shoorveer song

मेकर्स के खिलाफ भेजा था लीगल नोटिस

जब मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई, तब रैपरिया बालन ने शूरवीर गाना देखकर गुस्सा जताया था। उनका कहना था कि उन्होंने जिस गाने में महाराणा प्रताप की वीरता दिखाई थी, उसे गलत तरीके से मिर्जापुर द मूवी में शामिल किया गया है। उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के खिलाफ लीगल नोटिस भी भेजा था।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie के मेकर्स पर आई मुसीबत, एक गाने को लेकर मिला कानूनी नोटिस? सिंगर बोले-'राजस्थान का अपमान...'

यह भी पढ़ें- 'ये हमारी इंसल्ट है...'Mirzapur में बिना इजाजत के गाना इस्तेमाल करने पर भड़के सिंगर, करेंगे कानूनी कार्यवाही