विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes 2025: कभी किया मदहोश कभी उड़ाए अजीबों-गरीब लुक से फैंस के होश, Aishwarya Rai के कांस लुक पर एक नजर

Published: Tue, 13 May 2025 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 13 May 2025 04:23 PM (IST)

फ्रांस के कान शहर में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय के बेस्ट एंड वर्स्ट लुक इन कांस फिल्म फेस्टिवल/ फोटो- Instagram
ऐश्वर्या राय के बेस्ट एंड वर्स्ट लुक इन कांस फिल्म फेस्टिवल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 22 साल से कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं ऐश्वर्या राय
  2. ऐश्वर्या राय के सबसे कांस फिल्म फेस्टिवल के बेस्ट एंड वर्स्ट लुक
  3. जब ऐश्वर्या का लुक देख चकराया था फैंस का सिर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय ने भले ही हॉलीवुड फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग ग्लोबल लेवल पर है। विदेशों में बॉलीवुड क्वीन के चाहने वालों की लिस्ट कितनी लंबी है, इसका अंदाजा आप कांस फिल्म फेस्टिवल से लगा सकते हैं। हर साल की अगर कांस फिल्म फेस्टिवल में किसी भारतीय अभिनेत्री को देखने के लिए फैंस बैचेन रहते हैं, तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। 

ऐश्वर्या साल 2002 में पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आई थीं। तब से वह लगभग पिछले 22 सालों से इसका हिस्सा हैं और हर साल एक अलग लुक में नजर आती हैं। 2025 में कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या क्या पहनेंगी, कैसा लुक करेंगी, ये जानने के लिए तो सभी उत्सुक हैं। हालांकि, चलिए उससे पहले एक नजर ऐश्वर्या राय के सबसे बेस्ट और सबसे खराब लुक पर डाल लेते हैं। 

ऐश्वर्या राय के बेस्ट लुक्स

2002

ये वो साल था, जब कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने डेब्यू किया था। अपने डेब्यू लुक से ऐश्वर्या ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थीं। नीता लूला द्वारा डिजाइन डार्क येलो रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी में एक्ट्रेस की सिम्प्लिसिटी ने सबका दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या राय के साथ शाह रुख खान भी फेस्टिवल में नजर आए थे। 

aishwarya rai cannes film festival 2025

Photo Credit- summertimedior

2004

ऐश्वर्या राय ने अपने सिजलिंग व्हाइट लुक से साल 2004 में अपने रेड कारपेट लुक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया था। इस दौरान उन्होंने नीता लूला का डिजाइनिंग कॉस्टयूम कैरी किया था। 

यह भी पढ़ें: Cannes 2025: नितांशी गोयल का कान्स में डेब्यू, Alia Bhatt समेत ये सेलेब्स भी रेड कारपेट पर चलाएंगे जादू

2005

साल 2005 में ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर से अपने फैशन लुक से फैंस के होश उड़ा दिए। इस दौरान वह दो अलग-अलग रेड कारपेट लुक में दिखीं। अरमानी फ्लोरल प्रिंटेड लुक के साथ स्ट्रेट हेयर में जहां वह बला की खूबसूरत लगीं, तो वहीं दूसरा उन्होंने ब्लैक रंग की डीप नेक ड्रेस पहनी, जिसमें वह काफी ब्यूटीफुल लगीं। 

aishwarya rai 2025

2006 

ऐश्वर्या राय ने साल 2006 में भी अपने ब्लू एली साब गाउन लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नेवी ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन के साथ उनके यूनिक गले के पीस ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। इस लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

2007 

2007 में ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस साल ही उन्होंने पति के साथ आफ्टर मैरिज डेब्यू किया। इस दौरान वह सफेद रंग के अरमानी गाउन में बला की खूबसूरत लगीं, जिसके साथ उन्होंने गले में डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनको और भी निखार रहा था। 

2008 

साल 2008 में एक बार फिर से ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आई थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने तीन अलग-अलग लुक अपनाए, और तीनों में ही उन्होंने अपनी सिम्प्लिसिटी से सबको पीछे छोड़ दिया। 

2009 

मिस वर्ल्ड ने साल 2009 में एक बार फिर से रॉबर्ट कावल्ली के रफल व्हाइट गाउन में खूब सुर्खियां बटोरी। ब्लुइश एली साब ने भी एक्ट्रेस के फिगर की तारीफ करते हुए उनके सभी रेड कारपेट कॉस्टयूम को बेस्ट बताया। 

2010 

ऐश्वर्या राय ने साल 2010 में चार अलग-अलग लुक से सबको इम्प्रेस किया।  ब्लुइश एली साब ब्लू गाउन के साथ न्यूड मेकअप और बौफेंट हेयर में वह काफी खूबसूरत लुक में दिखीं, तो वहीं ब्लैक फिश कट अरमानी प्राइव गाउन में एक्ट्रेस ने हैवी मेकअप रखा। इसके बाद उनका एक लुक पर्पल कलर का गुची का गाउन था। वहीं एंड लुक में वह सब्यासाची की डिजाइनर साड़ी में बेहद प्यारी लगीं। 

2011

साल 2011 में ऐश्वर्या राय व्हाइट और ब्लू रंग के अरमानी प्राइव आउटफिट में नजर आईं। उनकी ड्रेस तो सिम्पल थी, लेकिन उनके बन ने उनके लुक को निखार दिया था। अपने दूसरे लुक में उन्होंने एली साब गाउन का ऑफ शोल्डर गाउन पहना। 

2012

आराध्या बच्चन के जन्म के बाद जब ऐश्वर्या राय पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर आईं तो उन्होंने ब्लैक रंग का शिमरी गाउन पहना, जिसमें वह काफी डिसेंट लग रही थीं। 

2014

साल 2014 में ऐश्वर्या राय का ऑल ग्लिटर लुक काफी अमेजिंग था। रोबर्टो कावल्ली ने एक्ट्रेस के लिए गोल्ड एम्बेलिशड गाउन बनाया, जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को वेवी रखा। 

2017

साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कारपेट पर किसी सिंड्रेला से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने ब्लू रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक रखी थी। उनके इस कॉस्टयूम को दुबई बेस्ड डिजाइनर फिलिपिनो डिजाइनर मिशेल सिनको ने बनाया था। ऐश्वर्या का ये लुक आज भी उनके कांस के सबसे यादगार लुक्स में से एक है। 

2018 

ऐश्वर्या राय बच्चन का साल 2018 में पहला गाउन बहुत चर्चा में रहा था। मिशेल सिनको द्वारा डिजाइन ये पर्पल रंग का प्रिंटेड गाउन था, जो बटरफ्लाई मेटामोरफोसिस से इंस्पायर था। ऐश्वर्या के इस गाउन को बनाने में 3000 घंटे लगे थे। 

ऐश्वर्या राय के ये लुक्स फैंस को नहीं आए थे पसंद 

2024

ऐश्वर्या राय ने पिछले 20 सालों में जिस तरह से अलग-अलग लुक्स कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखाए, उससे फैंस काफी इम्प्रेस थे। हालांकि, उनके कुछ लुक्स ने फैंस को बिल्कुल ही निराश कर दिया। जिनमें से एक फाल्गुनी शेन पीकॉक की डिजाइनिंग ड्रेस है, जो उन्होंने साल 2024 में पहनी थी। उनकी इस सिल्वर और फ्रिंज ड्रेस को फैंस का अब तक का सबसे वर्स्ट लुक बताया। इसके अलावा ऐश्वर्या का ब्लैक गाउन पर गोल्डन वर्क तक ठीक था, लेकिन उन्होंने इसके साथ जो व्हाइट रंग की जैकेट पहनी थी, उसने एक्ट्रेस के लुक को बिगाड़ दिया। 

2016

ऐश्वर्या राय के वर्स्ट लुक में से एक साल 2016 का कांस फिल्म फेस्टिवल का लुक है। जिसमें एक्ट्रेस का पिंक रंग का गाउन तो बेहद खूबसूरत था, लेकिन उनकी पर्पल लिपस्टिक ने उनका फैशन गेम बिगाड़कर रख दिया था। 

2013 

2016 की तरह ही उनका प्रीवियस लुक भी उनके मेकअप और हेयर की वजह से बहुत ही खराब लग रहा था। एक्ट्रेस ब्लू गुची गाउन में खूबसूरत तो लग रही थीं, लेकिन उन्होंने इसके साथ जो डार्क मेकअप और बन बनाया था, उसने उनका लुक खराब कर दिया था।

 

2019

72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने फैंस को बेहद निराश किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने आशी स्टूडियो का व्हाइट रंग का गाउन पहना था। गाउन पर उनके इस ओवरलुक फैदर ने उनके लुक को बिगाड़ दिया था। 

2023

ऐश्वर्या राय के सबसे खराब लुक में से एक उनका 2023 का भी शामिल है, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड गोल्डन रंग का गाउन पहना था, जिसमें ब्लैक बो बना हुआ था। इस ड्रेस में ऐश्वर्या राय का मेकअप तो काफी अच्छा था, लेकिन उनकी ड्रेस में बनी सिर के पास डिजाइन उनके पूरे लुक को बिगाड़ रही थी। 

Photo Credit- Gatty Images/aishwarya rai 

यह भी पढ़ें: Satyajit Ray की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए Cannes 2025 में शामिल होंगी Sharmila Tagore, शेयर की कई पुरानी यादें