यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt: शादी से ज्यादा ग्रैंड होगा आलिया भट्ट का 'बेबी शावर', यह लजीज पकवान लाएंगे गेस्ट के मुंह में पानी
Alia Bhatt Baby Shower आलिया भट्ट की गोद भराई जल्द ही होने वाली है। मां सोनी राजदान और सासू मां ...और पढ़ें

नई दिल्ल, जेएनएन। Alia Bhatt Baby Shower: रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के लिए यह साल काफी खास रहा है। एक तरफ तो उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। तो वहीं पर्सनल फ्रंट पर बात करें तो इस कपल का बेबी भी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है। आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर मां सोनी राजदान और सासू मां नीतू कपूर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं। इन दोनों ने ही आलिया की गोद भराई की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
अक्टूबर में होगी गोद भराई
आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में सात फेरे लिए थे। इसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया। अब तो कपूर खानदान में आलिया के बेबी शावर की तैयारियां चल रही हैं। इस फंक्शन को नीतू कपूर और सोनी राजदान दोनों मिलकर होस्ट करेंगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फूड मेन्यू पूरी तरह से शाकाहारी थीम वाला होगा। आपको याद दिला दें कि आलिया-रणबीर की शादी में वेगन बर्गर और सुशी स्टेशन के लिए अलग स्टॉल भी था। आलिया, साल 2020 में पूरी तरह से शाकाहारी बन गई थीं।
View this post on Instagram
ऐसा होगा डेकोर
आलिया भट्ट की गोद भराई फंक्शन की बात करें तो खबर है कि यह कि यह अक्टूबर की शुरुआत में रखा जाएगा। सही तारीख भी जल्द ही सामने आ जाएगी। अब बात सजावट की, इसमें पारंपरिक तरीकों को छोड़कर ट्रेंडी डेकोर नजर आएगा। बेबी शॉवर डेकोर में उनकी और रणबीर कपूर के बचपन की क्यूट तस्वीरें होंगी।
View this post on Instagram
यह रही गेस्ट लिस्ट
इस फंक्शन के लिए गेस्ट लिस्ट भी फाइनल हो गई है। इसमें आलिया के करीबी दोस्तों के साथ-साथ भट्ट और कपूर परिवारों के भी करीबी शामिल होंगे। इसके अलावा आलिया की बहन शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग भी बेबी शॉवर में शामिल होंगी।
View this post on Instagram
9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र
फिलहाल तो यह कपल अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सक्सेस को एन्जॉय कर रहा है। 9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह 10 दिनों में 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
यह भी पढ़ें
