यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed: फैशन ही नहीं, बल्कि इस चीज में भी माहिर हैं उर्फी, छुपा हुआ टैलेंट जान हो जाएंगे इम्प्रेस
Urfi Javed सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैंस को हैरान करने का कोई भी मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed: उर्फी जावेद आज के समय में सोशल मीडिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपने अतरंगी फैशन से लोगों का ध्यान हमेशा अपनी तरफ आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें उनके फैशन के लिए ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसे भी फैंस हैं जो उर्फी जावेद के इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद करते हैं। उर्फी जावेद का फैशन अक्सर फैंस को हैरान भी कर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्फी जावेद में एक हिडन टैलेंट भी है। इस बार उर्फी जावेद के इस छुपे हुए टैलेंट को जानकर यूजर्स अपना माथा नहीं पकड़ेंगे, बल्कि उनसे इम्प्रेस हो जाएंगे।
उर्फी जावेद का हिडन टैलेंट कर देगा आपको इम्प्रेस
आपको बता दें कि उर्फी जावेद एक फैशनिस्टा होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छी कवि भी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उर्फी जावेद ने जो पोस्ट शेयर किया है, वह उनके अन्दर के राइटर को बड़ी ही अच्छी तरह से इस कविता में उतार रहा है। उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत मजलूम है दुनिया में, बहुत गम हैं इस दुनिया में, एक हम भी और सही। मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक वरना दोहजक तो हमने यही देख ली है, एक दोहजक और सही'। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी जावेद इ बताया कि ये कविता उन्होंने तब लिखी थी, जब वह राइटिंग और गाने लिखा करती थीं।
(1).jpg)
हाल ही में बिना मेकअप नजर आई थीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद की हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में उर्फी जावेद डॉक्टर के पास आई हैं और नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जहां कई लोग ये कहते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं कि उन्हें मेकअप की कोई जरूरत नहीं है। तो वही दूसरी तरफ कुछ लोग ये कहते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं कि उनका असली रूप आखिरकार सामने आ ही गया।
टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो वह साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। हालांकि इस शो पर उनकी जर्नी बहुत ज्यादा लंबी नहीं रही है। इस शो के अलावा उर्फी जावेद कसौटी जिंदगी की, डायन और चंद्र नंदिनी जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
