अहान शेट्टी की 'सनकी' में हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री, सनी देलोल की फिल्म में कर चुकी है काम?
बॉर्डर 2 फेम अभिनेता अहान शेट्टी की अपकमिंग मूवी सनकी की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1793766911922_m.webp)
अहान शेट्टी की सनकी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
लंबे समय से चर्चा में है सनकी फिल्म
अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म
मूवी में नजर आएगी ये अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटे और एक्टर अहान शेट्टी काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म सनकी (Sanki) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉर्डर 2 से फैंस का दिल जीतने वाले अहान की सनकी को लेकर इस वक्त अहम खबर सामने आ रही है, जो लीड एक्ट्रेस के चुनाव से जुड़ी है।
जो एक्ट्रेस सनकी के लिए कास्ट की गई है, वह सनी देओल के साथ एक फिल्म में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ फिल्म सनकी में कौन सी अभिनेत्री अहम किरदार निभाती दिखेगी।
फिल्म सनकी में अहान के साथ नजर आएंगी मेधा राणा
इस साल की शुरुआत में प्रदर्शित फिल्म बार्डर 2 में अभिनेता अहान शेट्टी और अभिनेत्री मेधा राणा दोनों ने काम किया था, हालांकि दोनों के साथ में कोई सीन नहीं थे। अब खबरें हैं कि दोनों फिर एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसमें दोनों के साथ में ढेर सारे सीन होंगे।
यह भी पढ़ें- अहान शेट्टी की 1920: Cold Winter को मिल गई हीरोइन, हॉरर थ्रिलर में इस एक्ट्रेस संग दोबारा करेंगे काम?

दरअसल, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने साल 2024 में अहान के साथ फिल्म सनकी की आधिकारिक घोषणा की थी, लेकिन फिर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। उसके बाद फिल्म निर्देशक टीनू देसाई ने अहान के साथ इसी नाम की फिल्म बनाने का निर्णय लिया। साजिद ने टीनू को इसके अधिकार भी दे दिए और फिलहाल टीनू भोपाल में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अहान के साथ मेधा उनकी प्रेमिका की भूमिका में दिखाई देंगी।

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बार्डर 2 के बाद मेधा राणा ने अगली फिल्म साइन करने के लिए काफी इंतजार किया। उन्हें सनकी की पटकथा पसंद आई। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मेधा ने करीब दो महीनों तक फिल्म से जुड़े अलग-अलग वर्कशाप और ट्रेनिंग में भी हिस्सा लिया। इस फिल्म में रोमांस के अलावा एक्शन भी खूब होगा।
बॉर्डर 2 में निभाया था वरुण की पत्नी का किरदार
आपको बता दें कि मेधा राणा ने अपनी शानदार अदाकारी के दम पर फिल्म बॉर्डर 2 में छाप छोड़ी थी। इस फिल्म में मेधा ने अभिनेता वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभाया था, जिसकी लिए उनकी जमकर प्रशंसा भी हुई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।