'नर्वस हूं डरा हुआ नहीं...' पापा सुनील शेट्टी के नक्शेकदम पर एक्टर Ahan Shetty, विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बॉर्डर 2 के बाद अब थिएटर्स में हॉरर जॉनर के साथ वापसी कर रहे हैं। उनसे हुई खास बातचीत-
-1792755187487_m.webp)
बॉर्डर 2 में नजर आए थे अहान शेट्टी
HighLights
बॉर्डर 2 में नजर आए थे अहान शेट्टी
अगली बार हॉरर फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
विक्रम भट्ट के साथ करने जा रहे काम
दीपेश पांडेय , मुंबई। साल 2021 में रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म तड़प से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए करीब पांच साल इंतजार करना पड़ा। अब वह अपने करियर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बन रही 1920 फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म 1920: कोल्ड विंटर के जरिए अहान पहली बार हॉरर जानर में हाथ आजमाने
के लिए तैयार हैं।
हॉरर फिल्म में नजर आएंगे अहान
अहान का कहना है, ‘पहली बार हॉरर फिल्म करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं और थोड़ा नर्वस भी हूं, क्योंकि मैं खुद ज्यादा हॉरर फिल्में देखता नहीं हूं। ये जॉनर मेरे लिए बिल्कुल नया है। मुझे निर्देशक विक्रम सर पर भरोसा है कि वो इस फिल्म में मेरा सही मार्गदर्शन करेंगे और ज्यादा बड़ी गलतियां नहीं करने देंगे। फिल्म बॉर्डर 2 के बाद अभिनेत्री आन्या सिंह के साथ एक बार फिर काम कर रहा हूं।
-1792755315201.webp)
सुनील शेट्टी को हुई बहुत खुशी
उन्होंने आगे कहा, 'विक्रम सर के ही निर्देशन में बनी फिल्म 1920 मेरी पसंदीदा हॉरर फिल्म है। मुझे उस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और गाना बहुत पसंद आया था।’ यह फिल्म करने को लेकर अपने पिता सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया के बारे में अहान बताते हैं, ‘यह सुनकर वो भी बहुत खुश हुए। उन्होंने भी ज्यादा हॉरर फिल्मों में काम नहीं किया है। उन्होंने इस बात को लेकर भी खुशी जताई कि मैं विक्रम सर के साथ काम कर रहा हूं।
सुनील शेट्टी ने भी किया है विक्रम भट्ट के साथ काम
पापा ने उनके साथ आवारा पागल दीवाना और दीवाने हुए पागल जैसी फिल्में की हैं, तो दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। उन्हें पता हैं कि विक्रम सर मुझे सही रास्ता ही दिखाएंगे। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है?’
-1792755334611.webp)
वहीं करियर में डराने वाली किसी बात को लेकर अहान कहते हैं, ‘वैसे तो इस बारे में पहले कभी नहीं सोचा है। हां, सबसे बड़ा डर ये हो सकता है कि मेरी परफार्मेंस कभी इतना खराब न हो कि कभी ऐसा समय आए, जब दर्शक कहें कि अरे इसका समय तो गया।’
अहान शेट्टी के बारे में
अहान शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 2021 की रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे बॉर्डर 2 (Border 2) में नजर आए थे। अब वे विक्रम भट्ट की अपकमिंग हॉरर फिल्म 1920: कोल्ड विंटर में नजर आएंगे।
