English Vinglish: इंग्लिश विंग्लिश को पूरे हुए 10 साल, श्रीदेवी को याद कर रो पड़े बोनी कपूर
English Vinglish Completes 10 years लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी की कमबैक फिल्म रही इंग्लिश विंग्लिश को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई जहां बोनी कपूर समेत तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे।
नई दिल्ली, जेएनएन। English Vinglish Completes 10 years: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिल्मों के जरिये उनकी यादें फैंस के दिलों में ताजा हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए। ऐसे मौके पर 10 अक्टूबर को मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई, जहां फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट पहुंची। इस मौके पर बोनी कपूर और खुशी कपूर भी पहुंचे। जहां इस फिल्म के 10 साल पूरे होने की खुशी में सभी के चेहरे पर स्माइल थी, वहीं बोनी कपूर अपनी पत्नी को याद कर भावुक हो उठे।
बोनी कपूर ने शेयर किया था इमोशनल पोस्ट
कुछ दिन पहले बोनी कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इंग्लिश विंग्लिश के 10 साल पूरे होने के जश्व पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था, 'कैसे श्रीदेवी ने 15 साल के अंतराल के बाद फिल्म में अपनी कला से जादुई प्रदर्शन करते हुए सभी के दिल को छुआ। यह कुछ ऐसा था जो सिर्फ श्रीदेवी ही कर सकती थीं।'
उन्होंने लिखा, '10 साल इंग्लिश विंग्लिश, 15 साल के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी करना, एक कालातीत, जादुई प्रदर्शन के साथ जिसने सभी के दिल को छू लिया। यह फिल्म हमेशा खास रहेगी।'
नीलाम हुई श्रीदेवी द्वारा पहनी गई साड़ियां
इंग्लिश विंग्लिश के 10 साल पूरे होने पर फिल्म में उनके द्वारा पहनी गई साड़ियों को नीलाम किया गया। फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने तय किया था कि 10 अक्टूबर को फिल्म में श्रीदेवी द्वारा पहनी गई साड़ियों को ऑक्शन किया जाएगा, जिसके लिए इन साड़ियों को इतने वर्षों तक संभाल कर रखा था। साड़ियों की नीलामी का मकसद है कि इनसे जो भी रकम आएगी उसे वह एनजीओ को गरीब लड़कियों की पढ़ाई के लिए देंगे।
यह भी पढ़ें: Nafisa Ali Sodhi: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली सोढ़ी, सर्जरी से पहले शेयर की यह फोटो
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: रईसी के मामले में किंग लाइफ जीते हैं बिग बी, बंगलों के आगे फेल है 5 स्टार होटल