A-listers सितारों से सजी फिल्म जिसे बनाने में लगे 9 साल, बॉक्स ऑफिस पर नहीं निकाल पाई आधा बजट; बनी डिजास्टर
जब बॉलीवुड फिल्मों की बात आती है तो सफलता का कोई आसान मंत्र नहीं है। सदियों से यह माना जाता रहा है कि लव स्टोरीज हिट की गारंटी देती हैं। इसके बाद ये हुआ कि नहीं ऑडियंस कंटेंट पसंद करती है। फिलहाल एक्शन ड्रामा फिल्में ध्यान खींच रही हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कब क्या हिट हो जाए ये कोई नहीं जानता।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हिट या फ्लॉप होना इंडस्ट्री का हिस्सा है। हर साल,बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी असफलताओं के साथ-साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में भी रिलीज होती हैं। हालांकि, आज हम जिस फिल्म के बारे में बात करने वाले हैं, उसे बनाने में लगभग नौ साल लग गए। बड़े बजट और स्टार-कास्ट के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करने में असफल रही।
रणबीर कपूर थे फिल्म के लीड एक्टर
एक तरफ जहां इस फिल्म को निर्देशक और अभिनेता दोनों के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा था लेकिन रिलीज होने पर यह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता रणबीर कपूर दोनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की।
यह भी पढ़ें: 'बर्फी' में डायरेक्टर Katrina kaif को देना चाहते थे खास रोल, इस कारण फिल्म से दूर हो गईं थी एक्ट्रेस
करण जौहर ने निभाया विलेन का किरदार
इस गैंगस्टर ड्रामा में रणबीर के अलावा अनुष्का शर्मा और करण जौहर भी थे। करण जौहर ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट फेल हो गया। वहीं आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए कोई करोड़ों की फीस नहीं बल्कि सिर्फ 11 रुपये चार्ज किए थे। वहीं इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद नहीं थे। अनुराग कश्यप ने बताया कि जब मैंने 2006 में फिल्म लिखी थी तो मेरी पहली पसंद सैफ अली खान थे। उसके बाद यह आमिर और ऋतिक के पास चली गई। रणबीर के साथ आने से पहले यह फिल्म कई बार चर्चा में रही। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।
फिल्म ने कितनी की कमाई?
बॉम्बे वेलवेट ने केवल 43.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसके बाद इसे बॉक्स ऑफिस डिजास्टर घोषित कर दिया गया था। 90 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में केवल 23.71 करोड़ रुपये और विदेशों में 11.54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
क्या है बॉम्बे वेलवेट की कहानी?
बॉम्बे वेलवेट एक पीरियड क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जो इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब, मुंबई फेबल्स पर आधारित है। फिल्म के इतनी बुरी तरह असफल होने का एक बड़ा कारण था इसकी कास्ट से बहुत ज्यादा उम्मीद और अनुराग कश्यप की फिल्म। इसके अलावा, इसमें जैज म्यूजिक था जो आमतौर पर भारत में मुख्यधारा के दर्शकों द्वारा पसंद नहीं किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।