विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनेमा की पहली 'आइटम गर्ल' का गाना, मुकेश-लता ने दी थी आइकॉनिक ट्रैक को आवाज; कैब्रे डांस में छाई थी हीरोइन

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:38 PM (IST)

सिनेमा की पहली 'आइटम गर्ल' ने 77 साल पहले इस मशहूर गाने पर कैबरे डांस किया था। जिसे दिग्गज सिंगर्स लता और मुकेश ने आवाज दी थी।

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल पर फिल्माया गया था गीत

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल पर फिल्माया गया था गीत 

HighLights

  1. बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल पर फिल्माया गया था गीत 

  2. लता मंगेशकर और मुकेश ने दी थी आवाज

  3. 77 साल पहले आई फिल्म का है ये गीत 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल शादी, पार्टी और गेट-टूगेदर्स में जब डांस सॉन्ग्स की बात आती है तो ज्यादातर आइटम सॉन्ग्स पर ही लोग झूम-झूमकर नाचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत की पहली आइटम गर्ल कौन थी और उन्होंने 77 साल पहले एक ऐसे गाने पर कैबरे डांस किया था जिस पर उस दौर पर में पार्टी में लोग खूब नाचते थे।

सिनेमा की पहली आइटम गर्ल ने किया था 'कैबरे डांस'

सिनेमा की पहली 'आइटम गर्ल' कुकू मोरे (Cuckoo Moray) ने 77 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बरसात (Barsaat) के गाने पतली कमर है, तिरछी नजर है...(Patli Kamar Hai) में कैबरे डांस किया था। इसमें मोरे ने प्रेमनाथ के साथ शानदार डांस किया था।

cuckoo

इस आइकॉनिक ट्रैक को शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने कंपोज किया था, वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मुकेश (Mukesh) की जोड़ी ने इसे अपनी शानदार आवाज से सजाया था।

हेलेन की मेंटर थीं कुकू

1940 के दशक के बॉलीवुड में डांसिंग की क्वीन मानी जाने वालीं कुकू मोरे (Cuckoo Moray) एक ऐसी कलाकार थीं जिन्होंने हेलेन के स्टार बनने से पहले उन्हें गाइड करने में मदद की थी। इतना ही नहीं उन्हें सिनेमा की पहली आइटम गर्ल (Item Girl) भी माना जाता है।

cuckoo (2)

कुकू मोरे बॉलीवुड की पहली कैबरे/वैम्प डांस बनीं और उन्हें हिंदी सिनेमा में डांस नंबर कल्चर की शुरुआत करने वाली कलाकार माना जाता है। उनके जबरदस्त डांस मूव्स और लचीलेपन की वजह से उन्हें 'रबर गर्ल' कहा जाता था और वे अपने डांस के लिए अच्छी खासी फीस भी लेती थी।

 

बरसात के बारे में

'बरसात' 1949 में रिलीज हुई थी जिसे राज कपूर (Raj Kapoor) ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में कपूर और नरगिस की मशहूर जोड़ी के साथ प्रेम नाथ भी थे और इसी फिल्म से एक्ट्रेस निम्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

'बरसात' कपूर के डायरेक्ट की गई शुरुआती बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस कामयाबी की वजह से कपूर 1950 में आरके स्टूडियो खरीद पाए।

यह भी पढ़ें- Kumar Sanu का सबसे लंबा गाना, Doordarshan के कल्ट सीरियल के गीत को दी आवाज; आजतक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड