विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज को सिंगर Kailash Kher ने सुनाया अपना पॉपुलर 'बम लहरी' भजन, एक पैर पर खड़े होकर किया डांस

Published: Sat, 16 May 2026 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2026 08:35 AM (IST)

गायक कैलाश खेर ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और अपना लोकप्रिय भजन 'बम लहरी' गाया। इस आध्यात्मिक मिलन के दौरान उन्होंने एक पैर पर नृत्य भी किया, जिससे महाराज प्रसन्न हुए और भक्तिमय माहौल बन गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कई बॉलीवुड एक्टर्स, टीवी स्टार्स और सिंगर्स अक्सर प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) से मिलने जाते रहे हैं। आस्था और भक्ति में डूबे इन लोगों को जब अपने सवालों का जवाब महाराज से मिलता है तो वे काफी सुकून महसूस करते हैं।

कई पॉपुलर हस्तियों से मिलने जाते हैं सिंगर

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर बाबा के पास अपनी हाजिरी लगाने जाते रहे हैं। इस बार प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर (Kailash Kher) पूज्य प्रेमानंद महाराज से उनका आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे। इस आध्यात्मिक मिलन के दौरान, कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भजन 'बम लहरी' गाया, जिसे सुनकर महाराज काफी प्रसन्न हुए। वहीं मस्ती में डूब कैलाश खेर ने उन्हें एक टांग पर डांस भी करके दिखाया। इस दैरान वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

Kailash (2)

यह भी पढ़ें- गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ में किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

बता दें कि कैलाश खेर अपने परिवार के साथ यात्रा पर हैं। दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह वह रमणरेती स्थित 'श्रीहित राधाकेली कुंज' पहुंचे। यहां उन्होंने महाराज को मोर पंखी से बनी माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।

सिंगर को देखकर मुस्कुराए महाराज

इस बीच पूरा भक्तिमय माहौल बन गया और कैलाश खेर ने एक हाथ उठाकर भगवान शिव को समर्पित अपना पॉपुलर भजन और साथ में मीराबाई के प्रसिद्ध भजन पांच बरस की मीरा लाडली गाकर बाबा को सुनाया। प्रेमानंद जी महाराज भी उन्हें देखकर काफी खुश थे और मुस्कुरा भी रहे थे।

प्रेमानंद महाराज से पूछे सवाल

इसके बाद सवाल-जवाब के दौरान एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि अगर राधा नाम में रुचि नहीं हो रही तो क्या करें? इस पर महाराज जी ने वहां मौजूद सभी को समझाया कि 'जैसे पित का रोग होने पर मीठी मिश्री भी कड़वी लगती है। वैसे ही माया के रोग के कारण भगवान का नाम अभी हमें कड़वा लग रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे नियम से मिश्री खाने पर पित ठीक हो जाता है और मिठास वापस आ जाती है वैसे ही नियम पूर्वक निरंतर जाप करने से मन शुद्ध होगा और फिर इसमें ऐसी रुचि लगेगी कि आप इसे छोड़ना का विचार भी करेंगे तो नहीं छोड़ पाएंगे।'

इस मुलाकात और भजन संध्या के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Krishnavataram की जबरदस्त सफलता के बीच प्रेमानंद महाराज की शरण पहुंचे एक्टर सिद्धार्थ, फिल्म पर बरस रहे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।