विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Krishnavataram की जबरदस्त सफलता के बीच प्रेमानंद महाराज की शरण पहुंचे एक्टर सिद्धार्थ, फिल्म पर बरस रहे नोट

Published: Sun, 10 May 2026 08:31 AM (IST)

अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता फिल्म 'कृष्णावतारम्' की सफलता के बीच प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। उन्होंने अपनी मां ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) की फिल्म 'कृष्णावतारम' (Krishnavataram Part 1) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के एक्टर सिद्धार्थ पूज्य प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने वृन्दावन पहुंचे।

पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर सुर्खियों में आए सिद्धार्थ फिल्म की रिलीज से पहले अपनी मां की एक इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे थे। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें वो प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं और उनके सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें- Krishnavataram Part 1 Review: भालका तीर्थ से महाभारत युद्ध तक, कई अनसुने सवालों के जवाब देती है 'कृष्णावतारम्'

एक्टर ने महाराज जी को दिखाया ट्रेलर

एक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म 'कृष्णावतारम्: पार्ट 1' का ट्रेलर भी दिखाया। प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात को सिद्धार्थ ने किसी सपने का पूरा होने जैसा बताया और एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने भाव शेयर किए। मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा-'जिस दिन मुझे कृष्ण अवतारम् में कृष्ण का किरदार निभाने का अवसर मिला, उस दिन मेरी मां की बस एक ही इच्छा थी कि फिल्म दुनिया तक पहुंचे उससे पहले तुम पूज्य प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद अवश्य लेना।उस समय मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि यह कैसे संभव होगा। लेकिन कुछ प्रार्थनाएं अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Gupta (@siddharthhgupta)

सिद्धार्थ ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

सिद्धार्थ ने आगे लिखा- 'श्रीकृष्ण की कृपा और हमारी पूरी टीम के सामूहिक विश्वास से हमें वृंदावन में महाराज जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने, उन्हें हमारा ट्रेलर दिखाने और कृष्ण अवतारम् के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मेरे लिए यह सिर्फ एक पल नहीं था…यह एक स्वप्न की पूर्ति थी, मेरी मां की प्रार्थना का उत्तर था, और जीवनभर साथ रहने वाला आशीर्वाद।'

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Gupta (@siddharthhgupta)

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

कृष्णावतारम्' को हार्दिक गुज्जर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहला पार्ट 7 मई को थिएटर्स में रिलीज हुआ। फिल्म बजट 80 से 100 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। पहले दिन मात्र 42 लाख रुपये की ओपनिंग लेने वाली कृष्णावतारम्: पार्ट 1 ने दूसरे ही दिन कमाल कर दिया। इसने 178% का जंप लगाया और दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने देशभर में 4.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Krishnavataram Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी, शुक्रवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा