Move to Jagran APP

आकाश अंबानी की एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में प्रियंका, निक जोनास, शाहरुख़, रणबीर व आलिया पहुंचे थे

रणबीर कपूर व आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास इस ग्रैंट पार्टी में खास तौर से नज़र आए।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 07:58 AM (IST)
आकाश अंबानी की एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में प्रियंका, निक जोनास, शाहरुख़, रणबीर व आलिया पहुंचे थे
आकाश अंबानी की एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में प्रियंका, निक जोनास, शाहरुख़, रणबीर व आलिया पहुंचे थे

मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे अाकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी का आयोजन मुकेश अंबानी ने अपने मुंबई स्थित घर पर ही गुरुवार की शाम किया। इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नज़र आए। हमने आपको बताया था कि, प्री एंगेजमेंट पार्टी में मेहंदी वाले कार्यक्रम में बुधवार की रात प्रियंका चोपड़ा पहुंची थी। प्रियंका जब अपने घर से निकली थी तब साथ में निक जोनास थे। लेकिन इस ग्रैंड पार्टी में निक और प्रियंका साथ नज़र आए। 

loksabha election banner

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट 30 जून को होना है। इससे पहले प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि, इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्त अमेरिकी प्रसिद्ध गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ पहुंची। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका ने इस मौके पर रेड साड़ी पहनी हुई थी। वही निक जोनास ब्लू कलर के सूट में नज़र आए। 

प्रियंका और निक गोवा में वेकेशन एंजॉय कर बुधवार को मुंबई लौटे थे। इसके बाद वे श्लोका की एंगेजमेंट पार्टी के दौरान मेहंदी वाले फंक्शन में नज़र आए थे। आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से निक और प्रियंका को लेकर लगातार अफेयर की खबरें आ रही हैं। अमेरिका से भारत पहुंचे तक और भारत में आउटिंग के दौरान भी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई वो वायरल हुईं। प्रियंका ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था। एक तस्वीर में निक और प्रियंका के भाई नज़र आ रहे थे जिसके लिए प्रियंका ने लिखा था मेरे फेवरेट मेन। यह समझा जा रहा है कि, इशारों-इशारों में प्रियंका ने अपनी बात कह दी है। लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। 

एएनआई ने वीडियो भी शेयर किया है। 

इस खास मौके पर आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। 

आलिया इस पार्टी में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नज़र आई। 

पार्टी में रणबीर कपूर भी खास तौर पर मौजूद थे। आपको बता दें कि, 29 जून को रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज़ होने जा रही है। 

इस खास मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी पत्नी गौरी संग पहुंचे थे।

करण जौहर कुछ इस अंदाज में नज़र आए। 

इस खुशी के मौके पर पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहलाये जाने वाले सचिन तेंडुलकर अपनी पत्नी अंजली संग आए थे। 

 

आकाश और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका कुछ इस अंदाज में नज़र आए। उन्होंने आए मेहमान का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें: फिल्म संजू देखने पहुंची आलिया और रणबीर की मां, इन सितारों ने भी देखी फिल्म

यह भी पढ़ें: फिल्म संजू देखने पहुंची आलिया और रणबीर की मां, इन सितारों ने भी देखी फिल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.