Move to Jagran APP

प्रियंका और निक पहुंचे थे अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट पार्टी के मेहंदी कार्यक्रम में

प्रियंका फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी होंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 02:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 07:53 AM (IST)
प्रियंका और निक पहुंचे थे अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट पार्टी के मेहंदी कार्यक्रम में
प्रियंका और निक पहुंचे थे अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट पार्टी के मेहंदी कार्यक्रम में

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जब से भारत आई हैं तब से सुर्खियों में हैं। पिछले शुक्रवार की रात को प्रियंका अपने दोस्त प्रसिद्ध अमेरिकी गायक व अभिनेता निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची थीं। तब से लेकर अब तक प्रियंका और निक की तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। प्रियंका और निक भारत आने के बाद मुंबई में आउटिंग पर गए। इसके बाद वे गोवा वेकेशन एंजॉय करने के लिए पहुंचे थे और बुधवार को वापिस मुंबई आ गए। हाल ही में निक और प्रियंका को जुहू स्थित प्रियंका चोपड़ा के घर पर स्पॉट किया गया था। 

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की प्री एंगेजमेंट पार्टी के दौरान मेहंदी कार्यक्रम की है जो हाल ही में बुधवार रात को हुई था। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ आकाश और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका को देखा जा सकता है। 

Congratulations Akash and Shloka!! Such a beautiful ceremony.. mehendi hai rachne wali.. love you both. Pre pre engagement party❤️🙌🏽

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने आकाश और श्लोका को बधाई दी है और लिखा है मेहंदी है रचने वाली। आपको बता दें कि, इस पार्टी में जाने से पहले प्रियंका अपने घर के बाहर निक जोनास के साथ नज़र आईं थी। निक और प्रियंका कार में साथ थे। यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के घर के बाहर की थी। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि निक और प्रियंका काफी खुश नज़र आ रहे थे।

निक जोनास और प्रियंका दोनों ही व्हाइट कलर ड्रेस कोड में नज़र आए।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने आकाश और श्लोका की प्री एंगेजमेंट पार्टी अटेंड की। इस बारे में खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। लेकिन इस बात को लेकर अभी भी क्लेरिटी नहीं है कि क्या इस पार्टी में निक भी पहुंचे थे। 

बता दें कि, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उस समय नज़र आई जब निक और प्रियंका घर से निकले थे। 

बताते चलें कि, मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 30 जून को श्लोका मेहता से होने जा रही है। इसलिए इस शादी से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। बात करें फिल्मों की तो प्रियंका फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी होंगे। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दिशा पटानी भी नज़र आएंगी। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास गोवा में पार्टी कर मुंबई लौटे

यह भी पढ़ें: Box Office: रेस 3 की दुनिया भर से अब तक हो गई इतनी कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.