Move to Jagran APP

Kangana Ranaut के POK वाले बयान पर भड़के सेलेब्स, लिखा- ‘मुंबई ने करोड़ों लोगों को नाम और शोहरत दी है’

Kangana Ranaut Compare Mumbai As POK बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘मुंबई पीओके जैसी फीलिंग दे रहा है’ वाले बयान पर अब विवाद होता दिख रहा है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 10:53 AM (IST)
Kangana Ranaut के POK वाले बयान पर भड़के सेलेब्स, लिखा- ‘मुंबई ने करोड़ों लोगों को नाम और शोहरत दी है’
Kangana Ranaut के POK वाले बयान पर भड़के सेलेब्स, लिखा- ‘मुंबई ने करोड़ों लोगों को नाम और शोहरत दी है’

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘मुंबई पीओके जैसी फीलिंग दे रहा है’ वाले बयान पर अब विवाद होता दिख रहा है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस के इस बयान के खिलाफ लोग ट्विटर पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं और इसे शर्मनाक कह रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलवुड के कुछ सेलेब्स मुंबई के सपोर्ट में उतर आए हैं। रणुका शाहणे, रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, स्वरा भास्कर समेत कई सेलेब्स ने मुंबई शहर और मुंबई पुलिस की तारीफ की है। सेलेब्स ने ट्विटर पर मुंबई के लिए अपना प्यार ज़ाहिर किया है। सेलेब्स ने मुंबई के सपोर्ट में क्या लिखा है ये बताने से पहले हमें आपको बताते हैं कंगना ने बयान किया दिया था।

loksabha election banner

कंगने शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, ‘शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं अब मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाए गए और अब खुली धमकी दी जा रही हैं। मुंबई से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसी फीलिंग क्यों लग रही है?’। कंगना के इसी बयान पर विवाद हो रहा है और सेलेब्स ने मुंबई शहर का सपोर्ट किया है।

रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुंबई हिन्दुस्तान है’।

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है, महान शिवाजी महाराज की भूमि है। मुंबई ने करोड़ों भारतीयों के खाना दिया, नाम दिया और शोहरत दी है। सिर्फ एहसान फरामोश लोग ही इसकी पीओके से तुलना कर सकते हैं। #EnoughIsEnough #आमचीमुंबई #mumbaimerijaan #जयमहाराष्ट्र’।

स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘एक आउटसाइडर के रूप में, एक स्वतंत्र वर्किंग वूमने के रूप में मैं मुंबई में पिछले कई दशक से रह रही हूं। बस इतना कहना चाहता हूं मुंबई सबसे सेफ और आसान शहर है रहने और कान करने के लिए। शक्रिया मुंबई पुलिस आमची मुंबई को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए’।

ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut ने मुंबई को बताया POK जैसा, शिवसेना नेता संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप

Photo- Urmila/Kangana/Riteish Insta


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.