Move to Jagran APP

Kangana Ranaut ने मुंबई को बताया POK जैसा, शिवसेना नेता संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस बार शिवसेना नेता संजय राउत से पंगा लिया है। उन्होंने संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। Photo- Kangana/Sanjay Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 09:54 AM (IST)
Kangana Ranaut ने मुंबई को बताया POK जैसा, शिवसेना नेता संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप
Kangana Ranaut ने मुंबई को बताया POK जैसा, शिवसेना नेता संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस बार शिवसेना नेता संजय राउत से पंगा लिया है। कई बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लेने के बाद अब कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंगना को मुंबई वापस ना आने की धमकी दी है। कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए संजय को लेकर ये बयान दिया है और कहा है कि उन्हें अब मुंबई से POK जैसी फीलिंग आ रही है।

loksabha election banner

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं अब मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाए गए और अब खुली धमकी दी जा रही हैं। मुंबई से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसी फीलिंग क्यों लग रही है?’।

क्या है मामला :

दरअसल, कंगना पिछले कुछ दिनों से अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रही हैं। इस सिलसिले में वो केंद्र सरकार और पीएम मोदी से भी मदद मांग चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वो बॉलीवुड के ड्रग लिंक का बारे में बहुत कुछ जानती हैं वो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पूरी सुरक्षा चाहिए। कंगना के इस बयान के बाद बीजेपी नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करते हुए कंगना की सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार से सुरक्षा सुरक्षा चाहिए। मुंबई पुलिस से तो उन्हें खतरा है।

संजय राउत ने कहा था...

कंगना के इसी बयान पर सजंय राउत ने उनसे कहा है कि वो मुंबई वापस न आएं। मुखपत्र सामना के जरिए संजय ने कहा, ‘मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वो मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए’।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.