विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नाम आशीर्वाद और बना श्राप'... बॉलीवुड का 'भूत बंगला' जिसने तबाह किया इन 3 सुपरस्टार्स का करियर

Published: Tue, 29 Apr 2025 03:04 PM (IST)

बॉलीवुड का एक भूत बंगला (Bhoot Bangla) बहुत मशहूर हुआ करता था जिसमें तीन सुपरस्टार्स रहने गए और उनका करियर ...और पढ़ें

बॉलीवुड का ये बंगला कहलाया भूतिया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड का ये बंगला कहलाया भूतिया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 50 दशक में पहली बार बिका था आलीशान बंगला
  2. मुंबई के कार्टर रोड में स्थित थी सी फेसिंग बंगला
  3. बंगला में जो भी रहा, उनकी फिल्में हो गईं फ्लॉप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिब्रिटीज की तरह उनके घर भी खूब पॉपुलर होते हैं। सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट ले लो या फिर शाह रुख खान का मन्नत... सेलेब्स के घर उनके चाहने वालों के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं होता है। मगर क्या हो, जब एक घर ही उनके लिए श्राप बन जाए?

जी हां, फिल्मी दुनिया में एक बंगला मशहूर है जिसे श्रापित कहा गया। इस घर में जितने भी स्टार्स रहने आएं, उनका करियर अर्श से फर्श पर पहुंच गया। इसे बॉलीवुड का भूत बंगला भी कहा जाता है। यह भूत बंगला कहा जाने वाला घर किसी और का नहीं बल्कि राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का था जिसका नाम आशीर्वाद था।

एंग्लो इंडियन से भारत ने खरीदा था घर

मुंबई के कार्टर रोड स्थित सी फेसिंग बंगले में तीन सुपरस्टार्स रहे और तीनों का करियर चौपट हो गया। बात 50 के दशक की है जब सिनेमा के सुपरस्टार भारत भूषण (Bharat Bhushan) ने एक एंग्लो-इंडियन कपल से कार्टर रोड स्थित बंगला खरीदा। उस वक्त वह करियर के पीक पर थे। उन्होंने बैजू बावरा, मिर्जा गालिब, गेटवे ऑफ इंडिया और बरसात की रात जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम किया था। मगर जैसे ही भारत इस घर में शिफ्ट हुए, उनका डाउनफॉल शुरू हो गया। स्टारडम तो गया ही, वह फाइनेंशियली वीक भी हो गए। बाद में यह घर श्रापित कहलाए जाने लगा।

यह भी पढ़ें- 'मैं विनोद खन्ना की बेटी हूं...' जीजा के सामने Twinkle Khanna ने बोल दी थी ऐसी बात, खौल गया था बहन का खून

Bharat Bhushan

Bharat Bhushan - IMDb

पूजा करवाना भी नहीं आया काम

भारत भूषण को आर्थिक तंगी के चलते अपना बंगला बेचना पड़ा। जिस दूसरे सुपरस्टार ने यह खरीदा वो कोई और नहीं बल्कि जुबली कुमार से मशहूर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) थे। कार्टर रोड जैसे पॉश इलाके में इतना बड़ा बंगला सस्ते दाम में मिलना राजेंद्र के लिए हैरान करने वाली बात थी। उन्होंने बिना देर किए यह घर खरीद लिया।

Rajendra Kumar

Rajendra Kumar - IMDb

अफवाहों के चलते राजेंद्र ने घर में पूजा करवाई और इसे अपनी बेटी डिंपल का नाम दिया। मगर उनके लिए भी यह अभिशाप साबित हुआ। बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेंद्र की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गए और कर्ज में डूब गए। आखिरकार उन्हें यह घर बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार को बेचना पड़ा।

आखिरी सांस तक बंगले में रहे राजेश खन्ना

भारत और राजेंद्र के बाद तीसरे सुपरस्टार राजेश खन्ना थे जिन्होंने यह बंगला खरीदा और उसका नाम आशीर्वाद रखा। 17 हिट देकर सुपरस्टार बने राजेश जब इस घर में शिफ्ट हुए, तभी उनका डाउनफॉल शुरू हो गया था। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी बिखर गई थी। बीवी डिंपल कपाड़िया अपनी बेटियों के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद राजेश ने अपना बंगला नहीं छोड़ा। वह आखिरी सांस तक वहीं रहे। बाद में 2014 में इस घर को एक इंडस्ट्रियलिस्ट को बेच दिया गया और 2016 में इस बंगले को नए डेवलपमेंट के लिए तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- इस फिल्म को देखने के बाद Rajesh Khanna को हुआ था महसूस, शुरू हो गई करियर की उल्टी गिनती