विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Film: 'एनिमल' से हटाया गया रणबीर-बॉबी का किसिंग सीन, ओटीटी पर बिना कट के रिलीज होगी फिल्म!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 13 Dec 2023 03:55 PM (GMT+05:30)

Animal Movie एनिमल मूवी ने बॉबी देओल को उनके पुराने अच्छे दिन वापस लौटा दिए हैं। फिर मैं उनका छोटा ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor and Bobby Deol from Animal
Ranbir Kapoor and Bobby Deol from Animal

HighLights

  1. 'एनिमल' मूवी बॉक्स ऑफिस पर कर रही सॉलिड कमाई
  2. बॉबी देओल की एक्टिंग की हो रही तारीफ
  3. रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच था किसिंग सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है। फिल्म के हार्ड हिटिंग सीन्स और पावर पैक्ड परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म को कुछ कट्स के साथ थिएटर में रिलीज किया गया, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट वर्जन के साथ फिल्म रिलीज की जा सकती है।

'एनिमल' में बॉबी-रणबीर का किसिंग सीन

एनिमल मूवी में बॉबी देओल के रोल को काफी पसंद किया गया है। बिना एक शब्द बोले उन्होंने सिर्फ एक्सप्रेशन से ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है। हालांकि, जितना बॉबी का रोल दिखाया गया है, उनका कैरेक्टर लेंथ सिर्फ उतना नहीं था। फिल्म में बॉबी और रणबीर का किसिंग सीन भी था।

फाइटिंग सीन में थी किस

एनिमल मूवी में बॉबी देओल मुस्लिम विलेन अबरार के करैक्टर में हैं। क्लाइमैक्स सीन में रणबीर और बॉबी के बीच फाइटिंग दिखाई गई है। इस फाइटिंग में एक सीन के दौरान बॉबी, रणबीर को मार कर उनके ऊपर लेट जाते हैं। दूसरे सीन में रणबीर बॉबी का गला काटकर उन्हें मार देते हैं। इन दो सीन के बीच एक सीन था, जिसमें बॉबी और रणबीर का किसिंग सीन था।

ओटीटी पर आएगा फुल सीन

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल ने बताया कि थिएट्रिकल वर्जन से इस सीन को हटा दिया गया। लेकिन इस सीन को नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा सकता है। उन्होंने ऐसी संभावना जताई कि ओटीटी पर यह फिल्म अनकट वर्जन के साथ रिलीज होगी, जो की थिएट्रिकल रिलीज से भी लंबी हो सकती है।

बॉबी ने कहा कि इस सीन को फिल्माने का कारण संदीप रेड्डी ने बताया था कि अबरार और रणविजय भाई हैं, जो एक दूसरे को मारना चाहते हैं। लेकिन नफरत के बीच उनके मन में दूसरे के लिए प्यार भी है। दोनों के बीच छोटा सा किसिंग सीन शूट किया गया था, लेकिन फाइनल रिलीज से पहले उसे हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: एनिमल की रफ्तार पर ब्रेक लगाना मुश्किल, फिल्म ने पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा