विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blurr Promo: तापसी पन्नू की प्रोड्यूस की हुईं फिल्म ब्लर का नया प्रोमो जारी, चीखती आईं नजर, देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 26 Nov 2022 05:00 PM (GMT+05:30)

Blurr Promo Release तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें उन्हें चीखते हुए ...और पढ़ें

Blurr Promo Release: तापसी पन्नू फिल्म एक्ट्रेस है।
Blurr Promo Release: तापसी पन्नू फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Blurr Promo Release: तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ब्लर का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि उनकी दुनिया पूरी ब्लर है। क्लिप में वह किसी को पुकारती नजर आ रही है ताकि उसका ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकें। वह गाली देती हुई भी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है वह किसी को पुकार रही है और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। वीडियो एक अंत में चीख सुनाई दे रही है। 

तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर ब्लर का प्रोमो वीडियो शेयर किया है

तापसी पन्नू ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खतरे की आहट चारों तरफ है लेकिन क्या गायत्री इसे आते हुए देखेगी। अब उनकी आंखों से दुनिया देखने के लिए तैयार हो जाइए।' इस पर एक फैन ने लिखा है, 'आप ओरिजिनल स्क्रिप्ट के साथ कब आओगी।' एक ने लिखा है, 'अच्छी एक्टिंग है और कहानी अच्छी लग रही है।' एक ने लिखा है, 'मैं वाकई उत्साहित हूं देखने के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale Death News: विक्रम गोखले की अमिताभ बच्चन ने शुरुआती दिनों में की थी मदद

ब्लर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है

ब्लर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें गुलशन देवैया की भी अहम भूमिका है। इसका लेखन पवन सोनी और बहल ने किया है। यह फिल्म गायत्री नामक एक लड़की की कहानी है जो धीरे-धीरे अपनी आंखें खो रही है और अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच भी कर रही है। इसका निर्देशन अजय बहल ने किया है। यह सीधे ओटीटी जी5 पर रिलीज होगी। इसे तापसी पन्नू ने खुद प्रोड्यूस किया है। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम आउटसाइडर फिल्म्स रखा है। इसे नैनीताल में फिल्माया गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

यह भी पढ़ें: Dilip Kumar के 100वें जन्मदिन पर फिल्म फेस्टिवल की घोषणा, आन, देवदास, शक्ति जैसी फिल्में देखने का मिलेगा मौका

तापसी पन्नू ब्लर की स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान खुशी से उत्साहित थी

तापसी पन्नू ने एक बार कहा था कि ब्लर की स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान वह खुशी से उत्साहित थी। उन्होंने बताया था, 'जैसे ही मैंने कहानी सुनी। मैंने तुरंत हां कह दिया। मैंने यह आधी फिल्म आंख बंद करके शूट की है। इस फिल्म के साथ मेरी बहुत यादें जुड़ी हुई है। वहीं मुझे कई चोट भी लगी है। सेक्शन 375 के बाद अजय के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। मुझे लगता है ओटीटी की ऑडियंस इस प्रकार के थ्रिल और चिल्स के लिए तैयार हैं। तापसी पन्नू रिचा चड्ढा और स्वरा भास्कर की खास दोस्त है। तीनों को अक्सर साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा करते हुए देखा जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Hemkunt Foundation (@hemkunt_foundation)