'आज बेडरूम सीन भी...', 15 साल की रेखा को जबरदस्ती किस करने पर 47 साल बाद बोले एक्टर; एनिमल को लिया आड़े हाथ
रेखा की पहली ही फिल्म में उनके साथ जबरन किस किया गया था, जिसकी वजह से वह ट्रॉमा में आ ...और पढ़ें

रेखा संग किसिंग सीन पर की खुलकर बात/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
47 साल बाद रेखा संग किसिंग सीन पर बोले एक्टर
जबरदस्ती कम उम्र की रेखा को किस करने का लगा था आरोप
अपने किसिंग सीन को बताया एनिमल के इंटीमेट सीन से कम
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रेखा अपने समय में कंट्रोवर्सी क्वीन रहीं हैं। कभी उनके रियल रिश्ते चर्चा में रहे, तो कभी फिल्मों में उनके सीन्स। बॉलीवुड के गलियारों में रेखा की एक फिल्म से जुड़ा विवाद लंबे अरसे से गूंज रहा है। रेखा की जीवनी में यह दावा किया गया था कि जब वह महज 15 साल की थीं, तो अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें लिपलॉक किया था।
अब 47 साल में पहली बार दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी (Biswajit Chatterjee) ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है। उन्होंने रेखा के साथ किसिंग कंट्रोवर्सी पर तो बोला ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को भी आड़े हाथ लिया।
सालों बाद रेखा संग किसिंग विवाद पर बोले बिस्वजीत
समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा संग जबरन किसिंग विवाद पर तो जवाब दिया ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal Movie)को भी घसीट लिया। अभिनेता ने कहा, "आज की उम्र में कंट्रोवर्सी कोई मैटर नहीं करती। आज के समय में ऑन-स्क्रीन किसिंग कुछ भी नहीं है। आज के बेडरूम सीन्स शॉकिंग हैं, मैं एनिमल में ऐसे सीन देखकर पूरी तरह से शॉक्ड रह गया था।"

उन्होंने आगे बताया कि यह पूरा विवाद बढ़ने के बाद भी वह रेखा (Rekha) से मिले थे। दिग्गज अभिनेता बोले, "उसके बाद उन्होंने मेरी फिल्म में काम किया है। मैं उस फिल्म का प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर था, मैंने उनसे बात की। रेखा जी मेरी फिल्म में भी थीं। विवाद तो होना ही था। ये बातें तो उठनी ही थीं।"
क्या था किसिंग सीन से जुड़ा ये मामला?
जिसे इस विवाद के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि साल 1979 में रेखा जब महज 15 साल की थीं, तो उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्हें उनकी पहली फिल्म बिस्वजीत चटर्जी के अपोजिट फिल्म दो शिकारी मिली, जिसका पुराना टाइटल अंजाना सफर था। साल 2016 में जब रेखा: अनटोल्ड स्टोरी आई तो उस किताब में दो शिकारी के इंटीमेट सीन का जिक्र किया गया था।

रेखा ने बायोग्राफी में यह दावा किया था कि दो शिकारी में एक इंटीमेट सीन के दौरान बिस्वजीत ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें किस किया। वह 5 मिनट तक किस करते रहे। जब रेखा ने खुद को छुड़ाने की कोशिश भी की तो उन्होंने एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा। उस किताब में यह भी बताया गया था कि जबरन किस के कारण जहां रेखा ट्रॉमा में चली गईं और खूब रो रही थीं, तो वहीं सेट पर इंटीमेट सीन को देखकर सब तालियां बजा रहे थे। फिल्म के निर्देशन की कमान कुलजीत पाल ने संभाली थी। एक दशक तक ये फिल्म विवादों में फंसी रही थी।
