विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां का रोल करने पर उठे सवालों पर सोनाली कुलकर्णी का करारा जवाब, बोली- 'अभिनेत्रियां करें तो आश्चर्य क्यों...'

By Priyanka SinghEdited By: Surabhi Shukla
Published: Fri, 25 Sep 2026 08:00 AM (IST)

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने मां के किरदारों को लेकर उठने वाले सवालों पर अपनी राय रखी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोनाली कुलकर्णी ने मां के रोल पर उठते सवालों का जवाब दिया

  2. अभिनेत्रियों पर उम्र और भूमिकाओं को लेकर दबाव पर सवाल उठाया

  3. 'द पैराडाइस' में नानी की मां बनीं, इसे सम्मान मानती हैं

प्रियंका सिंह, मुंबई। उम्र और पात्रों को लेकर जितना दबाव अभिनेत्रियों पर डाला जाता है, उतना शायद ही अभिनेताओं पर होता है। ऐसा मानना है अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का, जो न केवल अलग-अलग माध्यमों, बल्कि अलग-अलग भाषाओं में भी काम कर रही हैं।

हाल ही में रिलीज हुई दक्षिण भारतीय पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइस (The Paradise) में वह अभिनेता नानी के मां के रोल में नजर आएंगी। जिसके बाद उनसे कई सवाल हुए कि उन्होंने इस रोल को क्यों चुना। जबकि सोनाली ने अपने करियर के शुरुआती कुछ वर्षों में ही मिशन कश्मीर फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाई थी।

निभाया है नानी की मां का रोल

अभिनेत्रियों पर भूमिकाओं के चुनाव को लेकर दबाव व उन पर उठने वाले सवालों को लेकर वह कहती हैं कि मुझे आश्चर्य होता है, जब ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि आपने मां के रोल क्यों किए। हीरो जब अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं, तब तो लोग इतना नहीं चौंकते हैं। लेकिन जब एक हीरोइन मां का रोल कर लेती है, तो सबको लगता है कि अरे, मां का रोल कर रही है। पहले जब मुझसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे, तो मैं उनसे लड़ती थी कि आपका ऐसा कहने का क्या मतलब है।

Nani (1)

ऋतिक रोशन के साथ भी किया काम

मिशन कश्मीर फिल्म में मैंने ऋतिक रोशन की मां का रोल किया था। उसमें ज्यादातर सीन बच्चे के साथ ही थे,बस एक सीन में ऋतिक और मैं आमने-सामने होते हैं। उसके बाद मैंने प्यार तून क्या किया और दिल चाहता है जैसी फिल्में की। जो मेकर्स मुझे उन फिल्मों में काम दे रहे थे, उन्हें पता था कि मैंने मिशन कश्मीर में ऋतिक की मां का रोल किया था। मुझे कई बार समझ नहीं आता है कि अभिनेत्रियां अगर मां का रोल करें, तो दिक्कत कहां है।

Nani (2)

हम सब अपनी मां से जुड़े हुए हैं। उन्हीं के सिखाए मूल्यों के साथ बड़े होते हैं। मैं मां के रोल को एक काम्पलिमेंट के तौर पर लेती हूं। द पैराडाइस फिल्म में मैं 26 साल बाद मां के रोल में हूं। मिशन कश्मीर में ऋतिक के साथ एक ही सीन था, लेकिन इस फिल्म में नानी जो मेरे बेटे बने हैं, उनके साथ मेरे कई सीन हैं।

फिल्म में हमारी जुगलबंदी कमाल की है। हमने हर एक सीन को पूरी ऊर्जा के साथ किया है। ऐसे रोल करने से मुझे कोई शिकायत नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'हमारे लिए प्रार्थना करें', मुंबई-पुणे रूट पर 5 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी

यह भी पढ़ें- The Paradise X Review: नानी की मास फिल्म ने किया धमाका या निकली फुस्की बम? दर्शकों ने सुना दिया फाइनल फैसला