The Paradise X Review: नानी की मास फिल्म ने किया धमाका या निकली फुस्की बम? दर्शकों ने सुना दिया फाइनल फैसला
हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की गर्जना के बीच काफी समय से चर्चित फिल्म द पैराडाइज (The Paradise Movie) भी सिनेमाघरों ...और पढ़ें

द पैराडाइज को लेकर दर्शकों का फैसला/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
रिलीज हुई नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज
बॉक्स ऑफिस पर क्या दे पाएगी हनुमान अंश को टक्कर?
दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सुनाया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश का क्रेज अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही 24 सितंबर को साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल (Raghav Juyal) स्टारर पैन इंडिया रिलीज फिल्म द पैराडाइज ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। एडवांस बुकिंग में तो नानी (Nani) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन क्या इसकी कहानी भी उतनी ही पावरफुल है।
क्या यह फिल्म आने वाले समय में हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के लिए खतरा बनेगी?इन सभी सवालों के जवाब खुद दर्शकों ने अपने फाइनल फैसले के साथ दिए हैं।
दर्शकों को कैसी लगी पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइज?
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म द पैराडाइज(The Paradise) को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जो सुबह के शोज थिएटर्स में देखकर आए हैं, वह नानी की परफॉर्मेंस और अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, लेकिन इन्हीं में कुछ दर्शकों का ये भी कहना है कि जिस तरह से फिल्म का हाइप बनाया गया था, इसकी कहानी उतनी अच्छी नहीं है।

फिल्म देखकर निकले दर्शकों में से एक ने द पैराडाइज का रिव्यू करते हुए लिखा, "मूवी का फर्स्ट हाफ बहुत ही एवरेज है। शुरुआती 30 मिनट और आया शेर गाना और इंटरवल ब्लॉक्स अच्छे हैं। नानी की स्क्रीन प्रेजेंस और अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक ही हमें रोककर रखता है। इसके अलावा पहले हाफ में कुछ बहुत खास नहीं है। बहुत ज्यादा बिल्डअप और हिंसा दिखाई गई है। स्क्रीनप्ले और भी बेहतर बनाया जा सकता था।"

ऑनलाइन हाइप के मुकाबले कहानी असल में है कमजोर
दूसरे यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, "फिल्म को ए लिस्टिंग में इसके सेकंड हाफ के बलबूते पर रखा जा सकता है, क्योंकि द पैराडाइज का पहला हाफ सोशल मीडिया पर जो हाइप बनाया गया था, उसे बिल्कुल भी मैच नहीं कर पाया है। आया शेर गाने को कहीं अच्छी जगह प्लेस किया जा सकता था। हालांकि, फर्स्ट हाफ में जो जेल सीक्वेंस है वो मास है। अनिरुद्ध ने इस फिल्म के म्यूजिक में पूरी जान फूंक दी है। खास तौर पर इंटरवल में।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत ही एवरेज है, बस विजुअल्स अच्छे हैं। फिल्म के दूसरे हाफ में एडिटिंग में काफी गड़बड़ी हुई है।"

एक और यूजर ने लिखा, "इंटरवल तो धमाकेदार है। पहला भाग औसत से बेहतक है,जिसमें काफी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। पहले के 40 मिनट शानदार है, जबकि कायाडू का गाना उतना इम्पेक्टफुल नहीं है। फिल्म इंटरवल से पहले काफी अच्छी है। हालांकि, इसका म्यूजिक कुछ खास नहीं है।

पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है द पैराडाइज?
द पैराडाइज में एक से बढ़कर एक स्टार ने काम किया है। जहां नानी इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं, तो वहीं राघव जुयाल फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोनाली कुलकर्णी, कयाड़ु लोहार, संपूर्णेश बाबू, मोहन बाबू जैसे सितारों ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म से पहले दिन 10 से 12 करोड़ की कमाई की उम्मीद है।
